फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   SP youth wing starts preprations for assembly election 2017.

सपा को मिशन 2017 में जीत दिलाएंगे '20 युवा'

Tue, 03 Mar 2015 10:21 AM IST
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 03 Mar 2015 10:21 AM IST
विज्ञापन
SP youth wing starts preprations for assembly election 2017.

मुलायम सिंह यादव समाजवादी यूथ ब्रिगेड ने विधानसभा चुनाव-2017 की तैयारियों का बिगुल फूंक दिया है। सोमवार को सपा मुख्यालय में यूथ ब्रिगेड के जिला व शहर अध्यक्षों तथा प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में हर बूथ पर 20 युवाओं की टीम बनाने का लक्ष्य तय किया गया।

विज्ञापन


संगठन को दुरुस्त करने के लिए जिला, विधानसभा क्षेत्र और ब्लॉक स्तर पर पर्यवेक्षक भेजने का निर्णय किया गया। यूथ ब्रिगेड सरकार की तीन साल की उपलब्धियों को आम जनता तक पहुंचाने के लिए व्यापक कार्यक्रम तय करेगी।
विज्ञापन


यूथ ब्रिगेड की बैठक में सपा के प्रदेश प्रवक्ता और राजनीतिक पेंशन मंत्री राजेन्द्र चौधरी खास तौर पर शामिल हुए। उन्होंने युवाओं से कहा, वे सपा की तीन साल की उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाएं और आम लोगों को सांप्रदायिक तथा विघटनकारी ताकतों की साजिशों के प्रति जागरूक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों को गुमराह कर दिल्ली तक पहुंची कुछ ताकतें

SP youth wing starts preprations for assembly election 2017.

भाजपा और नरेंद्र मोदी की तरफ इशारा करते हुए कहा कि कुछ ताकतें लोगों को गुमराह कर दिल्ली तक पहुंच गई हैं। ये ताकतें परिवर्तन विरोधी हैं और इनसे युवाओं के भविष्य को खतरा है।

2012 के चुनाव में नौजवानों ने सत्ता परिवर्तन कर दिखाया। 2017 में उन्हें और ज्यादा उत्साह से सपा सरकार बनाने के संकल्प के साथ जुट जाना है।

यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद एबाद ने बताया कि प्रदेश स्तर से जिला, विधानसभा और ब्लॉक स्तर पर पर्यवेक्षक भेजकर संगठन की समीक्षा की जाएगी। सुझाव लिए जाएंगे कि कैसे संगठन को और गतिशील बनाया जाए। पर्यवेक्षक गांवों तक जाकर फीडबैक लेंगे। उनकी रिपोर्ट के बाद जिलावार कार्यक्रम तय करके सरकार की उपलब्धियों का प्रचार किया जाएगा।

बैठक को छात्रसभा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील यादव, युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष बृजेश यादव, लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप तिवारी तथा यूथ ब्रिगेड के कई नेताओं ने संबोधित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed