फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   sp youth wing president and vice president under arrest because of modi visit

सपा यूथ ब्रिगेड के अध्यक्ष व छात्र सभा के उपाध्यक्ष सहित कई हिरासत में

Wed, 21 Jun 2017 01:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 21 Jun 2017 01:09 AM IST
विज्ञापन
sp youth wing president and vice president under arrest because of modi visit
ह‌िरासत में संद‌िग्ध

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुरक्षा के मद्देनजर सोमवार देर रात सपा यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह देव और समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष मोनू मिश्रा सहित कई पदाधिकारियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। मध्य प्रदेश के मंदसौर में किसान आंदोलन को लेकर उग्र किसान नेताओं को भी पकड़ा गया है।

विज्ञापन


कई राजनीतिक व सामाजिक संगठनों के नेताओं को भी एहतियातन उनके घरों में ही नजरबंद किया गया है। स्थानीय अभिसूचना इकाई ने प्रधानमंत्री के आगमन पर विरोध-प्रदर्शन व काले झंडे दिखाए जाने की आशंका जताते हुए अधिकारियों को संदिग्धों से सतर्क किया था जिसके चलते यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन


वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन से चंद घंटे पहले मंगलवार दोपहर बिना अनुमति के जुलूस व धरना-प्रदर्शन करने जा रहे 22 प्रदर्शनकारियों को वजीरगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शनकारी भीम आर्मी के अध्यक्ष चंद्रशेखर उर्फ रावण और बीते दिनों लखनऊ विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए सीएम योगी की फ्लीट का घेराव करने वाले प्रदर्शनकारियों को रिहा करने की मांग कर रहे थे।

सुबह करीब सवा ग्यारह बजे प्रदर्शनकारी शहीद स्मारक पर एकत्र हुए। अराजकता की आशंका के मद्देनजर पांच थानों की पुलिस तैनात की गई थी। इसके बावजूद प्रदर्शनकारियों ने जीपीओ तक जुलूस निकालने का प्रयास किया।


रोकने की कोशिश की तो प्रदर्शनकारियों ने पुलिस कर्मियों से हाथापाई और धक्का-मुक्की की। प्रदर्शनकारी सड़क पर बैठ गए और जाम लगा दिया। पुलिस ने हटाने का प्रयास किया तो प्रदर्शनकारी शहीद स्मारक के भीतर घुस गए और हंगामा करने लगे जिससे अफरातफरी का माहौल बन गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed