फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   sp workers again created ruckus

यूपी में सपाइयों ने फिर मचाया उत्पात

Fri, 17 Jan 2014 11:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बाराबंकी
ब्यूरो/अमर उजाला, बाराबंकी Updated Fri, 17 Jan 2014 11:20 AM IST
विज्ञापन
sp workers again created ruckus

सपा नेता अरविंद यादव की हत्या के मामले में पुलिस ने आठ नामजद व तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार की सुबह जहां सपा नेता के शव का पोस्टमार्टम हो गया था, वहीं इस मामले को लेकर सपाइयों ने एक बार फिर हाईवे पर पहुंचकर प्रदर्शन शुरू कर दिया।

यह प्रदर्शन कोतवाल व चौकी इंचार्ज को निलंबित व सीओ सिटी का सर्किल बदलने के साथ आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग न पूरी होने पर किया गया।

सदर विधायक, एएसपी और एसडीएम के समझाने पर सभी शांत हुए। एसपी ने शहर कोतवाल संतोष सिंह व बंकी चौकी इंचार्ज बृजेश सिंह को निलंबित कर दिया।

सीओ सिटी का सर्किल बदलने व हत्या के आरोपियों को जल्द पकड़कर जेल भेजने के आश्वासन पर प्रदर्शनकारी शांत हुए।

इसके बाद सपा नेता के शव को मर्चरी से ले जाया गया। वहीं सपाइयों द्वारा बुधवार को बसों में तोड़फोड़ करने के मामले में पुलिस ने 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ बलवा करनेकी धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।

बुधवार को मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के जिला महासचिव अरविंद यादव की हत्या होने के बाद भड़के सपाइयों का गुस्सा बृहस्पतिवार की दोपहर तक नहीं शांत हुआ।
विज्ञापन


इस मामले में शहर कोतवाल व चौकी इंचार्ज को निलंबित व सीओ सिटी का सर्किल बदलने की मांग कर रहे सपाइयों ने फिर प्रदर्शन शुरू कर दिया और हाईवे पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थिति बिगड़ती इससे पहले पहुंचे सदर विधायक सुरेश यादव व एएसपी कुलदीप नारायण और एसडीएम सदर अनिल कुमार सिंह ने सभी को समझा शांत कराया।

मालूम हो कि एसपी ने रात में ही कोतवाल व चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर किया था। इसके बाद सपा नेता के शव को मर्चरी से उसके घर ले जाया गया।

पुलिस चौकी व हत्या के आरोपियों के घर पथराव
सपा नेता के शव का अंतिम संस्कार करवाने जा रहे सपाइयों ने पुलिस चौकी बंकी व हत्या के आरोपियों के घर पर पथराव भी किया। इस दौरान पार्टी नेताओं के समझाने पर लोग शांत हो गए, मगर इसके बाद भी सभी का आक्रोश चरम पर रहा। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सपा नेता के शव का अंतिम संस्कार हुआ।

अरविंद की हत्या के मामले में उसके बड़े भाई पुरुषोत्तम यादव की तहरीर पर पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

जिनमें रीशू जायसवाल, मनोज जायसवाल पुत्र विनोद जायसवाल निवासी बंकी, पंकज वर्मा, शशिकांत वर्मा पुत्र खुशीराम निवासी ग्राम मोहम्मदपुर, नीरज गौतम पुत्र जगदीश, राहुल वर्मा व अभिषेक श्रीवास्तव निवासी बंकी को नामजद व तीन अज्ञात के खिलाफ धारा 147/148/149/307/302 के तहत कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।

पुलिस ने इनके कुछ करीबियों व परिवारजनों को उठाया है।

50 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी
सपा कार्यकर्ताओं द्वारा बुधवार को बसों में तोड़फोड़ करने के मामले में बाराबंकी रोडवेज डिपो के केंद्र प्रभारी बलराम की तहरीर पर पुलिस ने 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ बलवा करने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।


एआरएम एसडी गुप्ता ने बताया कि डिपो की ओर से पुलिस को दी गई तहरीर में कुल पौने दो लाख रुपये का नुकसान होना बताया गया है।

सपा नेता की हत्या के मामले में निलंबित किए गए शहर कोतवाल संतोष सिंह की जगह अब सुबेहा थाने में प्रभारी रहे रामपाल यादव को शहर कोतवाल की जिम्मेदारी एसपी आनंद कुलकर्णी द्वारा सौंपी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed