{"_id":"c1dfe04e84abd55ad2c2ed2fbd685361","slug":"sp-to-turn-strict-towards-organisation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी योजनाएं लोगों तक पहुंचाने को सपा ने कसी कमर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी योजनाएं लोगों तक पहुंचाने को सपा ने कसी कमर
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 25 Dec 2014 11:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पार्टी अब राज्यसभा सांसदों के जरिये संगठन को चुस्त-दुरुस्त करेगी। वे संगठन का रिपोर्ट कार्ड तैयार करेंगे। उन्हीं के जरिये सरकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
इसके लिए सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने 15 सासंदों को मंडलवार जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें संगठन के कामकाज पर संसद सत्र समाप्त होने के एक माह के भीतर रिपोर्ट देनी है।
विज्ञापन
सपा मुखिया ने एक तरह से पार्टी संगठन के कामकाज पर निगरानी का तंत्र विकसित कर दिया है। सभी राज्यसभा सदस्य पार्टी की गतिविधियों में तेजी लाने के लिए स्थानीय नेताओं से संपर्क करेंगे। पार्टी के कामकाज को लेकर उनका फीडबैक लेंगे।
विज्ञापन
सरकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार का जायजा लेंगे और इसके लिए खुद प्रयास करेंगे। संसद सत्र के बाद सभी राज्यसभा सांसद उन मंडलों में जाएंगे जहां की उन्हें जिम्मेदारी दी गई है।
वे एक माह में रिपोर्ट तैयार करके मुलायम सिंह यादव को सौंपेंगे। सपा के प्रदेश अध्यक्ष व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इस संबंध में सभी विधायकों, पूर्व विधायकों, पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्यों जानकारी दे दी है।
उन्होंने सभी सांसदों को सहयोग करने का निर्देश दिया है। अखिलेश यादव ने कहा है कि सभी सांसदों को अपनी रिपोर्ट राष्ट्रीय अध्यक्ष को देनी होगी।