फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   sp to turn strict towards organisation.

सरकारी योजनाएं लोगों तक पहुंचाने को सपा ने कसी कमर

Thu, 25 Dec 2014 11:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 25 Dec 2014 11:51 AM IST
विज्ञापन
sp to turn strict towards organisation.

समाजवादी पार्टी अब राज्यसभा सांसदों के जरिये संगठन को चुस्त-दुरुस्त करेगी। वे संगठन का रिपोर्ट कार्ड तैयार करेंगे। उन्हीं के जरिये सरकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाया जाएगा।  

विज्ञापन


इसके लिए सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने 15 सासंदों को मंडलवार जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें संगठन के  कामकाज पर संसद सत्र समाप्त होने के एक माह के भीतर रिपोर्ट देनी है।
विज्ञापन


सपा मुखिया ने एक तरह से पार्टी संगठन के कामकाज पर निगरानी का तंत्र विकसित कर दिया है। सभी राज्यसभा सदस्य पार्टी की गतिविधियों में तेजी लाने के लिए स्थानीय नेताओं से संपर्क करेंगे। पार्टी के कामकाज को लेकर उनका फीडबैक लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार का जायजा लेंगे और इसके लिए खुद प्रयास करेंगे। संसद सत्र के बाद सभी राज्यसभा सांसद उन मंडलों में जाएंगे जहां की उन्हें जिम्मेदारी दी गई है।


वे एक माह में रिपोर्ट तैयार करके मुलायम सिंह यादव को सौंपेंगे। सपा के प्रदेश अध्यक्ष व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इस संबंध में सभी विधायकों, पूर्व विधायकों, पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्यों जानकारी दे दी है।

उन्होंने सभी सांसदों को सहयोग करने का निर्देश दिया है। अखिलेश यादव ने कहा है कि सभी सांसदों को अपनी रिपोर्ट राष्ट्रीय अध्यक्ष को देनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed