यूपी के 'सेमीफाइनल' के लिए ये होगी सपा सेना की रणनीति
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला और महानगर संगठन से विधायकों का रिपोर्ट कार्ड लेने के बाद सपा नेतृत्व संगठन के कामकाज की समीक्षा करेगा। इसके लिए विधायकों से फीडबैक लिया जाएगा। जल्द ही उनकी बैठक बुलाए जाने की योजना है। इसमें सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव मौजूद रहेंगे।
समाजवादी पार्टी ने पंचायत चुनावों को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके लिए संगठन को दुरुस्त करने की कवायद चल रही है। ढिलाई बरतने या अनुशासनहीनता पर तीन महीने में नौ से ज्यादा जिला या महानगर अध्यक्ष हटाए जा चुके हैं। नजर विधायकों के कामकाज पर भी है।
उनकी परफॉर्मेंस की जानकारी लेने के लिए राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव लखनऊ आए थे। उन्होंने जिलाध्यक्ष, महानगर अध्यक्षों व महासचिवों से अलग-अलग बात की थी।
उनसे विधायकों और 2017 में विधान सभा चुनाव के टिकट के दावेदारों के बारे में फीडबैक लिया था। अब बारी विधायकों की है। 29 जून को पार्टी महासचिव रामगोपाल यादव के जन्म दिन के बाद उनकी बैठक की तारीख तय हो सकती है।
कुछ और जिलों में हो सकता है संगठन में फेरबदल
सपा नेतृत्व विधायकों से उनके कामकाज के साथ ही संगठन की गतिविधियों की जानकारी लेगा। जिलाध्यक्षों व जिला संगठन के बारे में लिखित राय ली जा सकती है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक अपने स्तर से भी यह जानकारी कराई जा रही है कि कौन जिलाध्यक्ष स्वतंत्र रूप से काम कर रहे हैं और कौन मंत्रियों या विधायकों के इशारे पर काम कर रहे हैं।
क्रॉस फीडबैक के आधार पर पंचायत चुनाव से पहले कुछ और जिलों में संगठन में फेरबदल हो सकता है। सपा मुखिया कुछ विधायकों के पेंच कसने के साथ ही उन्हें जरूरी निर्देश भी देंगे। उनसे संगठन से तालमेल बैठाकर काम करने और सपा सरकार व पार्टी नीतियों के प्रचार-प्रसार पर जोर देंगे।
आजमगढ़ में दलित सम्मेलन अब 11 जुलाई को
आजमगढ़ में सपा का पहला मंडलीय दलित सम्मेलन अब 11 जुलाई को होगा। पहले यह सम्मेलन 30 जून को होना था। इसमें बदायूं के सांसद धर्मेंद्र यादव को शामिल होना था।
29 जून को पार्टी महासचिव रामगोपाल यादव के जन्म दिन पर दिल्ली में उनके भाषणों की पुस्तक का विमोचन होगा। इसलिए धर्मेंद्र समेत तमाम सपा नेता दिल्ली में रहेंगे। इसलिए 30 जून का सम्मेलन स्थगित कर दिया गया है।