{"_id":"e8aa1c2e3e67162c6a0b47413433c51b","slug":"sp-speaks-about-its-development-agenda-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"'मुख्यमंत्री अखिलेश ने बनाया गांवों के विकास का एजेंडा'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'मुख्यमंत्री अखिलेश ने बनाया गांवों के विकास का एजेंडा'
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 21 Apr 2015 12:47 AM IST
विज्ञापन
सपा के प्रदेश प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने कहा है कि प्रदेश का विकास सीधे तौर पर गांवों के विकास से जुड़ा है।
विज्ञापन
इसके लिए गांवों में अवस्थापना सुविधाओं के विकास रोजगार के अवसर सृजित करने की जरूरत है।
चौधरी ने कहा कि इसी के मद्देनजर सरकार ने बजट की 75 प्रतिशत धनराशि कृषि क्षेत्र के लिए निर्धारित की है।
वर्ष 2015-16 को किसान वर्ष भी घोषित किया है। सरकार की मंशा प्रदेश के समग्र विकास की है जिसमें गांव और नगर क्षेत्रों का सम्यक विकास समाहित है।