फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   SP's national president and former chief minister Akhilesh said, "If the SP government is formed, then the caste census will be done."

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश बोले, सपा सरकार बनी तो कराएंगे जातीय जनगणना 

Thu, 30 Sep 2021 01:16 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 30 Sep 2021 01:16 AM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हर सप्ताह अपने गृह क्षेत्र गोरखपुर जाते हैं। वहां अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। एक व्यापारी की पुलिस पिटाई से मौत हो गई, इसकी जिम्मेदार यह सरकार है।

विज्ञापन
SP's national president and former chief minister Akhilesh said, "If the SP government is formed, then the caste census will be done."
सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में सपा सरकार बनने पर जातीय जनगणना कराई जाएगी। पिछड़ों को उनका हक और सम्मान दिलाया जाएगा। उन्होंने बुधवार को एक बयान में कहा कि भाजपा सरकार पिछड़ों की गणना नहीं कराना चाहती है। क्योंकि वह जानती है कि इससे पिछड़े अपना हक और सम्मान मांगेंगे। जबकि सपा समेत तमाम दल चाहते हैं कि पिछड़ों की गिनती हो जाए। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हर सप्ताह अपने गृह क्षेत्र गोरखपुर जाते हैं। वहां अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। एक व्यापारी की पुलिस पिटाई से मौत हो गई, इसकी जिम्मेदार यह सरकार है। मुख्यमंत्री अपराध के मामले में झूठ बोलते हैं। उन्हें एनसीआरबी के आंकड़ों की जानकारी नहीं है। वे एनसीआरबी का रिकॉर्ड नहीं देखते हैं। महिलाओं पर सबसे ज्यादा अत्याचार व अन्याय यूपी में हो रहा है। मानवाधिकार की सबसे ज्यादा नोटिस यूपी सरकार को मिली। सपा के वरिष्ठ नेता आजम खां को फर्जी मुकदमे में फंसा करके जेल में रखा गया है। यादव ने कहा कि किसान और गरीब इस बार विधानसभा चुनाव में भाजपा का सफाया कर देंगे। प्रदेश में बीजेपी की सरकार नहीं लौटेगी। सपा की पूर्ण बहुमत की सरकार आ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed