{"_id":"632740289bb611074f09e9cc","slug":"sp-s-attack-on-bjp-bjp-is-pushing-the-state-towards-ruin","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा का भाजपा पर हमला : राज्य को बर्बादी की ओर धकेल रही है भाजपा, कानून व्यवस्था चौपट, महंगाई, बेरोजगारी बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा का भाजपा पर हमला : राज्य को बर्बादी की ओर धकेल रही है भाजपा, कानून व्यवस्था चौपट, महंगाई, बेरोजगारी बढ़ी
Sun, 18 Sep 2022 09:28 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sun, 18 Sep 2022 09:28 PM IST
सार
सपा के राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र चौधरी ने बताया कि 19 सितंबर को पार्टी केसभी विधायक और विधानसभा परिषद सदस्य पार्टी कार्यालय से पैदल मार्च कर विधानसभा पहुंचेंगे। इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नेता विरोधी दल अखिलेश यादव भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सपा के विधानसभा एवं विधान परिषद सदस्यों की रविवार को पार्टी कार्यालय में हुई बैठक में विधान मंडल सत्र को लेकर रणनीति तैयार की गई। इस दौरान जनता से जुड़े सवालों एवं ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा हुई। तय किया गया कि पार्टी भाजपा को हर स्तर पर घेरेगी। उससे कानून व्यवस्था सेलेकर महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर सवाल किए जाएंगे।
विज्ञापन
विधायक दल की बैठक में कहा गया कि भाजपा ने राज्य को बर्बादी की ओर धकेल रही है। भाजपा लोगों को डराने, धमकाने का काम कर रही है। जनता की कहीं सुनवाई नहीं हो रही है। कानून व्यवस्था चौपट है। कर अवैध खनन जारी है। शिक्षा-स्वास्थ्य के क्षेत्र में बदहाली है। राजनीतिक विद्वेष के कारण समाजवादी पार्टी के नेताओं के खिलाफ झूठे मुकदमें लगाए जा रहे हैं। बैठक में किसानों, नौजवानों तथा छात्रों के मुद्दों पर चर्चा की गई। इस बात पर चिंता जताई गई कि महंगाई और बेरोजगारी में वृद्धि हो रही है। नौजवान बेरोजगारी झेल रहे हैं। सूखे से किसानों की फसल बर्बाद हुई है। पशुओं की बीमारी बढ़ी है। गन्ना, धान की फसल सूखे से प्रभावित हुई है। बिजली संकट से लोग परेशान है। महंगी बिजली और बढ़े हुए बिजली बिलों के आने से लोगों में आक्त्रसेश है। रजबहों में पानी नहीं आ रहा है। शिक्षामित्रों की आत्महत्याओं से नौजवानों में रोष है। चर्चा केदौरान विधायकों ने बताया कि 48 पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे लगाए गए हैं और उन्हें जेल भेजा गया है। नागरिकों की स्वतंत्रता खतरे में है।
विज्ञापन
पार्टी कार्यालय से विधान सभा तक पैदल मार्च करेंगे सपाई
सपा के राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र चौधरी ने बताया कि 19 सितंबर को पार्टी केसभी विधायक और विधानसभा परिषद सदस्य पार्टी कार्यालय से पैदल मार्च कर विधानसभा पहुंचेंगे। इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नेता विरोधी दल अखिलेश यादव भी मौजूद रहेंगे। सभी लोग सुबह नौ बजे पार्टी कार्यालय पर इकट्ठा होंगे। यहां से 9:45 बजे अखिलेश यादव के नेतृत्व में विधान भवन के लिए कूच करेंगे। राजभवन के सामने से होते हुए जीपीओ स्थित गांधी प्रतिमा के सामने से गुजरेंगे। हजरतगंज चौराहे से लोकभवन के समक्ष विधानभवन के अंदर गेट नंबर एक से प्रवेश करेंगे। पैदल मार्च में विधायकों के हाथों में तख्तियां होंगी, जिसमें बेरोजगारी, महंगाई. महिलाओं के शोषण, कानून व्यवस्था की बदहाली, शिक्षा, स्वास्थ्य के क्षेत्र में गड़बड़ी आदि का उल्लेख होगा।
विज्ञापन