{"_id":"a3a402e90723647fdf293cbba52fef53","slug":"sp-politician-shot-dead-at-sultanpur-hindi-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सनसनीः सपा नेता की सरेआम गोली मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सनसनीः सपा नेता की सरेआम गोली मारकर हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, सुल्तानपुर
Updated Sat, 22 Nov 2014 08:13 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर में रंजिश में दिनदहाड़े एक सपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या से आक्रोशित लोगों ने शव को हाईवे पर स्थित कालिकागंज बाजार में सड़क पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस के उच्चाधिकारियों के आश्वासन पर करीब दो घंटे बाद लोग शांत हुए। हाईवे जाम होने से आम लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।
चांदा कोतवाली क्षेत्र के बभनपुर गांव निवासी सपा नेता राजदेव यादव (50) पुत्र राम दुलार यादव का क्षेत्र में पूनी भीम पट्टी गांव में ईंट भट्ठा है। शुक्रवार की दोपहर राजदेव बाइक से रुपये जमा करने स्टेट बैंक की स्थानीय शाखा चांदा आए थे।
विज्ञापन
बैंक में रुपये जमा करने के बाद राजदेव शाम करीब चार बजे बाइक से ईंट भट्ठे पर जा रहे थे। राजदेव भट्ठे के करीब पहुंचे ही थे कि नहर की पटरी पर घात लगाए बैठे लोगों ने उन्हें गोली मार दी।
विज्ञापन
Trending Videos
सड़क पर उतरे समर्थक
गोली की आवाज सुनकर जब तक लोग मौके पर पहुंचे उनकी मौत हो चुकी थी। सपा नेता की हत्या से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
देखते ही देखते सैकड़ों समर्थक सड़क पर उतर पड़े और शव को लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित कालिकागंज बाजार में रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया।
हत्या की सूचना पाते ही एएसपी कमलेश दीक्षित, सीओ लंभुआ मान सिंह गौड़, चांदा, कोतवाली देहात और लंभुआ कोतवाली पुलिस के साथ वहां पहुंच गए।
प्रदर्शनकारियों की मांग थी कि एसपी मौके पर पहुंचे और हत्याभियुक्तों की गिरफ्तारी का आश्वासन दें। एएसपी ने प्रकरण से एसपी सौमित्र यादव को अवगत कराया। करीब सात बजे पहुंचे एसपी ने प्रदर्शनकारियों को हत्या में शामिल लोगों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया तब जाकर करीब दो घंटे बाद लोग शांत हुए।