{"_id":"5eb6cbbc8ebc3e9075170feb","slug":"sp-patriarch-mulayam-singh-yadav-discharged-from-hospital-doctor-says-fit-now","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुलायम सिंह यादव को अस्पताल से मिली छुट्टी, तबीयत पूरी तरह ठीक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुलायम सिंह यादव को अस्पताल से मिली छुट्टी, तबीयत पूरी तरह ठीक
Sat, 09 May 2020 09:29 PM IST
प्राची प्रियम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sat, 09 May 2020 09:29 PM IST
विज्ञापन
मुलायम सिंह यादव।
- फोटो : अमर उजाला
कुछ दिनों से बीमार चल रहे समाजवादी पार्टी संरक्षक मुलायम सिंह यादव को शुक्रवार को अस्पताल से छुट्टी मिल गई। शुक्रवार से ही उनकी हालत में सुधार नजर आने लगा था।
विज्ञापन
बुधवार को तबीयत बिगड़ने के कारण उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार को मेडिकल डायरेक्टर डॉ. राकेश कपूर ने बताया था कि वह पूरी तरह फिट हो चुके हैं, लेकिन उन्हें एहतियात के तौर पर एक और दिन रोक लिया गया।
विज्ञापन
शुक्रवार को अखिलेश यादव ने भी उनका हालचाल लिया था। उनसे पहले शिवपाल यादव व डिंपल यादव भी अस्पताल में मौजूद थे।
