फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   sp party workers gathering in lucknow for ticket

पूरे दिन चली टिकट पर चर्चा, अब अखिलेश कर सकते हैं बड़ा धमाका

Thu, 29 Dec 2016 07:24 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 29 Dec 2016 07:24 PM IST
विज्ञापन
sp party workers gathering in lucknow for ticket
डेमो प‌िक
सपा मुख‌िया मुलायम स‌िंह के बुधवार को 325 विधानसभा उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी। इस सूची में अख‌िलेश के करीबी कई मंत्र‌ियों को जगह नहीं म‌िली है। वहीं प्रत्याश‌ियों के ल‌िहाज से उम्मीदवारों का पलड़ा भारी रहा। सूची घोष‌ित होने के बाद से पार्टी में खलबली है। माना जा रहा है क‌ि अख‌िलेश यादव अपने उम्मीदवारों की सूची जारी करके कोई बड़ा धमाका कर सकते हैं।
विज्ञापन


गुरुवार सुबह से ही लखनऊ में सपा कार्यकर्ताओं और प्रत्याशी जुटने लगे। सीएम अख‌िलेश यादव 5केडी पहुंचे, वहां व‌िधायकों के पहुंचने का स‌िलस‌िला सुबह से ही जारी रहा। अख‌िलेश ने व‌िधायकों के साथ मीट‌िंग की। सीएम अख‌िलेश के आवास पर सांसद धर्मेंद्र यादव और मंत्री बलराम यादव भी पहुंचे वहीं अरव‌िंद स‌िंह गोप और अभ‌िषेक म‌िश्र ने भी मुलाकात की। इसी बीच अख‌िलेश यादव मुलायम स‌िंह यादव से मुलाकात करने उनके घर पहुंचे। इस दौरान श‌िवपाल भी मौजूद रहे। मीट‌िंग खत्म होने पर अख‌िलेश और श‌िवपाल न‌िकल गए। अख‌िलेश के समर्थकों ने सपा मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन क‌िया।
विज्ञापन


वहीं श‌िवपाल यादव के घर पर भी सुबह से भीड़ जुट रही है। ज‌िन्हें ट‌िकट म‌िला है वे उनका धन्यवाद करने पहुंच रहे हैं वहीं ट‌िकट न पाने वाले स‌िफा‌र‌िश के ल‌िए पहुंचे। श‌िवपाल और मुलायम के आवास से कार्यकर्ताओं को पार्टी कार्यालय भेज ‌द‌िया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें क‌ि ज‌िस वक्त मुलायम स‌िंह ने ट‌िकटों की घोषणा की थी उस वक्त अख‌िलेश बुंदेलखंड दौरे पर थे। अख‌िलेश को करीब‌ियों के ट‌िकट कटने की जानकारी म‌िलते ही उन्होंने कहा था क‌ि ज‌िन्होंने अच्छा काम क‌िया है उनके बारे में नेताजी से एक बार फ‌िर बात की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed