फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   SP MP Dr Shafiqurrhman Bark praises Mayawati.

Lucknow: सपा सांसद बर्क के बयान ने मचाई हलचल, मायावती की तारीफ कर बोले, देश को उनकी जरूरत

Tue, 17 Jan 2023 03:51 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 17 Jan 2023 03:51 PM IST
सार

सपा सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क ने बसपा सुप्रीमो मायावती की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि मायावती ने अपने समाज और मुस्लिम समुदाय के लिए काफी काम किया है। देश को उनकी जरूरत है। बर्क के इस बयान से सियासी हलचल मच गई है।

विज्ञापन
SP MP Dr Shafiqurrhman Bark praises Mayawati.
सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क व मायावती। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के संभल से समाजवादी पार्टी के सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क ने बसपा  सुप्रीमो मायावती की तारीफ कर सियासी हलचल मचा दी है। उनकी इस पहल को सपा से नाराजगी के तौर पर देखा जा रहा है। सांसद बर्क ने कहा कि देश को मायावती की जरूरत है। उन्होंने अपनी कौम के लिए बहुत काम किया है। उन्होंने मुस्लिम समाज के लिए काफी कुछ किया है। मैं भी उनकी पार्टी में रह चुका हूं। मैं चुनाव जीता था और सपा हार गई थी।

विज्ञापन


मायावती ने अपनी बिरादरी के लिए जमकर काम किया। बर्क के इस बयान के बाद प्रदेश की सियासत में हलचल मच गई है। अपने बयानों के लिए पहचाने जाने वाले बर्क कई बार पार्टी लाइन से हटकर बयान देते रहे हैं फिलहाल उनके इस बयान को सपा से नाराजगी के तौर पर भी देखा जा रहा है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सपा में शिवपाल को मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी, बनाए जा सकते हैं महासचिव, पुत्र आदित्य का बढ़ेगा कद
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - बसपा का प्लान-2024: काडर वोट के साथ BSP का पसमांदा व पिछड़े वर्ग पर जोर, इन तीन मोर्चों पर पार्टी करेगी काम


कहा जा रहा है कि यदि मुस्लिम समुदाय समाजवादी पार्टी से नाराज हुआ और बसपा की ओर कदम बढ़ाया तो समाजवादी पार्टी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं क्योंकि आजमगढ़ में गुड्डू जमाली और सहारनपुर  के इमरान मसूद पहले ही बसपा के साथ जा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed