फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   SP MP Akhilesh Yadav attacks BJP govt for the migration of workers during lockdown

भाजपा अमीरों को राहत देने में लगी है और गरीब पटरी पर जान गंवा रहा है: अखिलेश यादव

Sat, 09 May 2020 08:14 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: प्राची प्रियम Updated Sat, 09 May 2020 08:14 PM IST
विज्ञापन
SP MP Akhilesh Yadav attacks BJP govt for the migration of workers during lockdown
अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक बार फिर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कोरोना के संकट काल में बेरोजगारी के साथ ही असुरक्षा का दंश झेल रहे श्रमिकों के प्रति भाजपा सरकार का रवैया असंवेदनशील और अमानवीय है।

विज्ञापन


उनके साथ दूसरे दर्जे के नागरिक के रूप में व्यवहार किया जा रहा है क्योंकि वे गरीब, कमजोर और असहाय हैं। अमीरों को विदेश से वापस लाने का रिकार्ड बनाने की चाह रखने वाली भाजपा सरकारें अगर गरीबों को भी मुफ्त में वापस घर पहुंचाने का रिकॉर्ड बनाए तो कितना अच्छा हो।    
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सूरत से लौटे आजमगढ़ के श्रमिकों ने एक दर्द भरी दास्तान बताई है जिससे जाहिर होता है कि राज्य की डबल इंजन भाजपा सरकार राहत के हवाई दावों से पेट भर रही है। सूरत से लौटे श्रमिकों के अनुसार उनसे 800 रूपए लिए गए और भोजन-पानी नहीं दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गुजरात से आ रहे उत्तर प्रदेश के श्रमिकों का भी कहना है कि उनकी लगातार लूट जारी है। यहां के श्रमिक भी मंहगा टिकट खरीदकर भूखे पेट पहुंचे। ऐसा प्रतीत होता है कि भाजपा सरकार ने भारतीय नागरिकता भी गरीब-अमीर में बांटकर वैसे ही लॉकडाउन में राहत देने के इंतजाम किए हैं। 

पहले दौर में विदेशों से मुफ्त हवाई यात्रा से लोगों को लाया गया। घर वापसी के लिए व्याकुल गरीब श्रमिकों के साथ ट्रेन और बस का किराया देने के बावजूद भी अच्छा सुलूक नहीं किया गया। कई जगह तो उन्हें पुलिस के डंडे भी खाने पड़े।
      

उन्होंने कहा कि अभी भी उत्तर प्रदेश की सीमाओं पर हजारों की संख्या में कामगारों को रोका जा रहा है। जो सैकड़ों किलोमीटर पैजल चलकर आ रहे हैं उनके साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा है। वो बी दो-तीन दिन से भूखे प्यासे हैं।

अखिलेश ने कहा कि भाजपा सच्चाई का सामना करने से डरती है। सैंकड़ों कोस चलकर आए लाखों की संख्या में कामगारों का भविष्य शासन की अदूरदर्शिता के कारण अंधेरे में गुम हो गया है। इस सच्चाई को स्वीकार करने में भाजपा अपनी पराजय समझती है। 

उन्होंने कहा कि पीड़ितों, गरीबों, कामगारों-श्रमिकों की हाय भाजपा को भस्म करने की ताकत रखती है। नोटबंदी और जीएसटी की अचानक घोषणाओं की तरह प्रधानमंत्री जी ने लॉकडाउन की भी अचानक घोषणा कर देश में विस्थापन और पलायन की जो स्थिति पैदा कर दी है, उससे देश अव्यवस्था और असुरक्षा के चक्र में बुरी तरह फंस गया है।

कितने ही श्रमिकों की जानें चली गई हैं। भूख-प्यास से दम तोड़ने की भी खबरें आ रहीं हैं। भाजपा अमीरों को राहत देने में लगी है। गरीब सड़क पर रेल पटरियों पर जान गंवा रहा है। भाजपा की वोट बैंक की राजनीति का यह खेल लोकतंत्र को कलंकित करने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed