{"_id":"60f9b3de60204770b3295c15","slug":"sp-mla-wrote-letter-to-pm-and-cm-when-employees-do-not-get-pension-then-why-should-mps-mlas","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा विधायक ने पीएम व सीएम को लिखा पत्र : जब कर्मचारियों को पेंशन नहीं तो सांसद, विधायकों को क्यों...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा विधायक ने पीएम व सीएम को लिखा पत्र : जब कर्मचारियों को पेंशन नहीं तो सांसद, विधायकों को क्यों...
Thu, 22 Jul 2021 11:37 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 22 Jul 2021 11:37 PM IST
सार
पूर्व मंत्री व महमूदाबाद से सपा विधायक नरेंद्र सिंह वर्मा ने अपनी पेंशन छोड़ने का ऐलान कर राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मचा दिया है। विधायक की इस पहल की लोग सराहना कर रहे हैं।
विज्ञापन
सपा विधायक नरेंद्र सिंह वर्मा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
करीब डेढ़ साल से पुरानी पेंशन योजना की बहाली के लिए मांग उठा रहे कर्मचारी संगठनों के समर्थन में पूर्व मंत्री व महमूदाबाद से सपा विधायक नरेंद्र सिंह वर्मा ने अपनी पेंशन छोड़ने का ऐलान कर राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मचा दिया है। विधायक की इस पहल की लोग सराहना कर रहे हैं। विधायक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सीएम योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजा है। इसमें लिखा है कि जब कर्मचारियों को पेंशन नहीं दी जा रही तो सांसद, विधायक भी पेंशन के हकदार नहीं हैं।
विज्ञापन
विधायक ने इस पत्र के जरिए कहा है कि सरकार ने एक अप्रैल 2004 से सरकारी कर्मचारियों की पेंशन व्यवस्था समाप्त कर दी है। कर्मचारियों द्वारा पिछले कई वर्षों से पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग की जा रही है। अगर कर्मचारियों को पेंशन का अधिकार नहीं है तो ऐसे में नैतिक रूप से कोई भी सांसद, विधायक, मंत्री, उपराष्ट्रपति, राज्यपाल, प्रधानमंत्री व राष्ट्रपति पेंशन लेने के अधिकारी कैसे हो सकते हैं। कर्मचारी जब इन मुद्दों पर सवाल करते हैं तो जवाब देने के लिए हमारे पास कोई उत्तर नहीं होता है।
विज्ञापन
विधायक ने प्रधानमंत्री से निवेदन किया है कि या तो सरकारी कर्मचारियों की पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल कर दी जाए या फिर जनप्रतिनिधियों व न्यायमूर्तियों को भी नई पेंशन व्यवस्था की परिधि में लाया जाए।
विज्ञापन
पेंशन लेने से किया इंकार
विधायक ने पत्र के माध्यम से घोषणा की है कि उनके विधायक या अन्य किसी रूप में धारित किए गए संविधानिक पद, जिस पर पेंशन मिलती हो, उसका वे त्याग करते हैं। सेवानिवृत्त के बाद भी उन्हें पेंशन का भुगतान न दिया जाए। यह पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग व अगल-अलग प्रदेशों से कर्मचारी संगठन विधायक की इस पहल की सराहना कर रहे हैं।