UP News: सपा विधायक मनोज पांडेय बोले, प्रशासन कानपुर देहात की घटना को दबाने की कोशिश कर रहा है
सपा विधायक मनोज पांडेय ने कहा कि भाजपा सरकार में ब्राह्मण समाज के लोगों का उत्पीड़न बढ़ा है और अब सरकार ब्राह्मण हितैषी होने का ढोंग कर रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्य सचेतक ने आरोप लगाया कि प्रदेश में पुलिस द्वारा लगातार जनता से दुर्व्यवहार हो रहा है। कानून में सरकारी जमीन पर घर बनाने वाले की सुनवाई का प्रावधान है। उन्होंने कहा कि कहां से चल रहा है ये बुलडोजर?
ये भी पढ़ें - पूर्वोत्तर के विद्यार्थी समूह से मिले सीएम योगी, बोले- पीएम मोदी के नेतृत्व में अब सच हो रहे सपने
ये भी पढ़ें - कानपुर देहात की घटना पर मायावती ने दिया बयान, कहा- जनविरोधी रवैया बदले योगी सरकार
उन्होंने उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक पर निशाना साधते हुए कहा कि फोन और समाचार पत्रों में संवेदना व्यक्त करने से कुछ नहीं होगा। सरकार पांच पांच करोड़ के दो चेक और दो नौकरियों के कागजात लेकर पहुंचे।
कानपुर की जिलाधिकारी और क्षेत्र के तहसीलदार के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज हो। उन्होंने कहा कि कानपुर देहात की जिलाधिकारी पर भी कार्रवाई हो।