{"_id":"64451bad6eba8565a50546e4","slug":"sp-mayor-candidate-for-shahjahanpur-joins-bjp-2023-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा के लिए बड़ा झटका: शाहजहांपुर से पार्टी की मेयर प्रत्याशी भाजपा में हुईं शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा के लिए बड़ा झटका: शाहजहांपुर से पार्टी की मेयर प्रत्याशी भाजपा में हुईं शामिल
Sun, 23 Apr 2023 08:44 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 23 Apr 2023 08:44 PM IST
सार
शाहजहांपुर में सपा की मेयर प्रत्याशी रविवार को भाजपा में शामिल हो गई हैं। भाजपा ने अभी तक शाहजहांपुर से अपने उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है।
विज्ञापन
भाजपा में शामिल हुईं अर्चना वर्मा।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नगर निकाय चुनाव में नामांकन के अंतिम दिन से एक दिन पहले भाजपा ने समाजवादी पार्टी को जोरदार झटका दिया। शाहजहांपुर नगर निगम में महापौर चुनाव में सपा की प्रत्याशी एवं पूर्व मंत्री राममूर्ति वर्मा की पुत्रवधु अर्चना वर्मा ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, वित्त मंत्री सुरेश खन्ना और सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर ने अर्चना को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई।
विज्ञापन
शाहजहांपुर नगर निगम में पहली महापौर का चुनाव हो रहा है। जातीय समीकरण के हिसाब से शाजहांपुर सीट भाजपा के लिए मुफीद नहीं है। सपा ने अर्चना वर्मा को प्रत्याशी घोषित कर कुर्मी कार्ड खेला था। क्षेत्र में मुस्लिम, यादव, कुर्मी और गुप्ता समाज की आबादी के लिहाज से भाजपा के लिए परेशानी खड़ी हो सकती थी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - यूपी निकाय चुनाव: भाजपा ने दूसरे चरण के घोषित किए प्रत्याशी, मुस्लिम उम्मीदवारों को भी दिया टिकट
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - 155 देशों के जल से हुआ राम मंदिर का जलाभिषेक, बाबर की जन्मस्थली से लाया गया जल भी हुआ प्रयोग
आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी ने सभी 17 नगर निगम मे जीत का लक्ष्य रखा है। ऐसे में शाहजहांपुर में सपा के कुर्मी कार्ड को तोड़ने के लिए भाजपा नेतृत्व ने वित्त मंत्री सुरेश खन्ना और सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर को सपा में सेंध लगाने की जिम्मेदारी सौंपी। खन्ना और राठौर ने करीब चार दिन के प्रयास के बाद शनिवार को अर्चना को भाजपा में शामिल करने के लिए मना लिया। रविवार शाम प्रदेश मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उन्हें भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई गई। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रज बहादुर उपाध्याय भी मौजूद थे।
सपा में घुटन महसूस कर रही थी
भाजपा में शामिल होने के बाद मीडिया से बातचीत में अर्चना वर्मा ने कहा कि सपा में घुटन महसूस कर रहे थे। भाजपा की नीतियों पर उन्हें भरोसा है। मोदी-योगी सरकार के शासन में प्रदेश में हर क्षेत्र में विकास हुआ है। उन्होंने पार्टी में शामिल करने के लिए भाजपा नेतृत्व का आभार जताया।