फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   SP list dominated by shivpal's candidates.

यूपी चुनाव: टिकटों के 'दंगल' में अखिलेश पर भारी पड़े शिवपाल

Thu, 29 Dec 2016 07:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 29 Dec 2016 07:18 PM IST
विज्ञापन
 SP list dominated by shivpal's candidates.
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व सपा के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव - फोटो : amar ujala

तमाम कयासों को दरकिनार करते हुए सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने बुधवार को पार्टी के 325 विधानसभा उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी। सूची में जहां मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के करीबियों पर गाज गिरी है, वहीं सपा के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव समर्थकों को तरजीह मिली है।

विज्ञापन


सीएम के करीबी मंत्री रामगोविंद चौधरी, अरविंद सिंह गोप और पवन पांडेय समेत 47 विधायकों के टिकट काट दिए गए हैं। ओमप्रकाश सिंह, अंबिका चौधरी और राजकिशोर सिंह समेत 10 बर्खास्त मंत्रियों को उम्मीदवार बनाया गया है।
विज्ञापन


अखिलेश के नजदीकी कमाल अख्तर व अभिषेक मिश्रा जैसे मंत्रियों के टिकटों का एलान भी नहीं किया गया है। सीएम ने मुलायम सिंह को जो सूची सौंपी थी, उसमें ज्यादातर को टिकट नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम के जिन समर्थकों के पूर्व में टिकट काटे गए थे, उन्हें भी उम्मीदवार नहीं बनाया गया है। पिछली बार जीते 176 विधायकों में से 47 के टिकट काट दिए गए हैं, जबकि 149 हारी हुई सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए गए हैं। अभी 78 सीटें बाकी हैं, जिन पर प्रत्याशी तय किए जाने हैं।

शिवपाल का वर्चस्व, सभी उम्मीदवार लिस्‍ट में

 SP list dominated by shivpal's candidates.
शिवपाल सिंह यादव - फोटो : amar ujala

टिकट बांटने में प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव का वर्चस्व साफ नजर आता है। उन्होंने पहले जिन 175 उम्मीदवारों की घोषणा की थी, वे सब इस लिस्ट में हैं। मुलायम ने उन्हें अपने पास ही नहीं बैठाया, बीच-बीच में उन्हें तवज्जो देते भी दिखे।

रामगोविंद, गोप व पवन को टिकट नहीं... जानिए क्यों
रामगोविंद चौधरी : सीएम के नजदीकी, जनेश्वर मिश्र ट्रस्ट में शामिल। सार्वजनिक मंचों से अखिलेश यादव के पक्ष में आवाज उठाते रहे हैं।

अरविंद सिंह गोप : सीएम के करीबी, उनके साथ प्रदेश कमेटी में महामंत्री रहे हैं। बाराबंकी की राजनीति में बेनी प्रसाद वर्मा के विरोधी की छवि।

पवन पांडेय : सीएम की युवा टीम में शामिल। पार्टी से बर्खास्त। सपा मुखिया के नजदीकी एमएलसी आशु मलिक से सीएम आवास में मारपीट के आरोपी।

दागियों, बागियों को मिला मौका

 SP list dominated by shivpal's candidates.
मुलायम ‌सिंह यादव - फोटो : amar ujala

सपा की सूची में दागी, बागियों को तरजीह मिली है। बाहुबली अतीक अहमद, एनआरएचएम घोटाले के आरोपी विधायक मुकेश श्रीवास्तव और अवैध निर्माण के आरोपी विधायक रामपाल यादव को प्रत्याशी बनाया गया है। बाहुबली मुख्तार अंसारी के भाई सिगबतुल्ला अंसारी को भी टिकट दिया गया है। मनोज पारस बलात्कार के आरोपी हैं।

इन बर्खास्त मंत्रियों पर मेहरबानी
अखिलेश यादव मंत्रिमंडल से बर्खास्त किए गए मंत्रियों शिवपाल सिंह यादव ओमप्रकाश सिंह, नारद राय, शादाब फातिमा, अंबिका चौधरी, राजकिशोर सिंह, राजा महेंद्र अरिदमन सिंह, शिवकुमार बेरिया, योगेश प्रताप सिंह और मनोज पारस को टिकट दिया गया है।

बेनी, आजम के बेटे लड़ेंगे चुनाव
बेनी प्रसाद वर्मा के बेटे राकेश वर्मा को बाराबंकी की रामनगर और आजम खां के बेटे अब्दुल्ला आजम को रामपुर की स्वार सीट से टिकट दिया गया है। राकेश वर्मा को अरविंद सिंह गोप का टिकट काटकर प्रत्याशी बनाया गया है।

गठबंधन पर विराम, कांग्रेस की 22 सीटों पर उम्मीदवार

 SP list dominated by shivpal's candidates.

सपा ने उन 22 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार दिए हैं, जहां पिछला चुनाव कांग्रेस ने जीता था। इस तरह, गठबंधन की चर्चाओं पर भी विराम लग गया।

अखिलेश बोले-तीनों को टिकट मिले, नेताजी से आग्रह करूंगा
सीएम अखिलेश बुधवार शाम झांसी से लौटे तो मंत्री रामगोविंद चौधरी के घर के बाहर उनके समर्थकों ने उनकी गाड़ी रुकवा ली। अखिलेश ने उन्हें भरोसा दिलाया कि वे नेताजी से आग्रह करेंगे कि जिन तीन मंत्रियों के टिकट काटे गए हैं, उन्हें चुनाव में उतारा जाए। उन्होंने उम्मीद जताई, नेताजी को मना लेंगे।

फिर मुस्लिम-यादव समीकरण: 71 दलित, 64 मुसलमान और 46 यादव

 SP list dominated by shivpal's candidates.

सपा ने फिर यादव-मुस्लिम (माई) समीकरण बनाए रखा है। अन्य जातियों का सन्तुलन साधने की भी कोशिश की गई है। सपा की सूची में 71 दलितों के अलावा सर्वाधिक 64 मुसलमान और 46 यादव प्रत्याशी हैं। दो दर्जन ब्राह्मण ओर ढाई दर्जन राजपूतों को चुनाव में उतारा गया है। सपा ने 21 कुर्मियों को टिकट दिए हैं।

45 महिलाएं भी प्रत्याशी
सपा ने 45 महिलाओं को भी टिकट दिए हैं। मौजूदा सीटों पर 21 महिलाओं को उम्मीदवार बनाया गया है। मुस्लिम प्रत्याशियों में चार महिलाएं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed