फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   SP leaders understand bjp plan against party.

मुलायम, अखिलेश की टोपी वाली फोटो से भी किया ध्रुवीकरण, सपाइयों को समझाई गई भाजपा की रणनीति

Thu, 12 Apr 2018 09:45 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 12 Apr 2018 09:45 AM IST
विज्ञापन
SP leaders understand bjp plan against party.
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala

सपा के मुस्लिम विधायकों, पूर्व विधायकों एवं अन्य प्रमुख नेताओं को बुधवार को प्रोजेक्टर पर प्रजेंटेशन के जरिये समझाया गया कि भाजपा कैसे अफवाह फैलाकर, अपने एजेंडे पर चलकर वोटों का ध्रुवीकरण करती है। इस मौके पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आगाह किया कि भाजपा से मुकाबले के लिए समझदारी की जरूरत है।

विज्ञापन


सपा के प्रदेश कार्यालय में पिछले तीन दिनों से अलग-अलग वर्गों के नेताओं को समझाया जा रहा है कि भाजपा चुनाव के दौरान कैसे षडयंत्र करती है। कैसे वोटों का ध्रुवीकरण कर चुनाव जीतती है।
विज्ञापन


बुधवार को मुस्लिम नेताओं का नंबर था। प्रजेंटेशन दे रहे सामाजिक-राजनीतिक विश्लेषक ने बताया कि चुनाव के समय पोस्टरों, होर्डिंग्स पर मुलायम सिंह व अखिलेश यादव के टोपी वाले फोटो छापे गए। भाजपा ने इसका भी गलत प्रचार किया और ध्रुवीकरण के लिए इस्तेमाल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


योजनाबद्ध तरीके से यादवों के खिलाफ दूसरी पिछड़ी जातियों, मुसलमानों व दलितों को भड़काया गया। इसी को ध्यान में रखकर नारे बनाए जाते हैं। विशेषज्ञ ने कहा, मुस्लिमों के एक-दो नेता इसमें भाजपा के मददगार बन जाते हैं। वे जो बयान देते हैं, भाजपा नेता उसका जबरदस्त प्रचार करते हैं। कथित गौरक्षकों द्वारा पहलू खां की हत्या के बाद एक मुस्लिम नेता के ऐसे ही बयान को भाजपा ने खूब तूल दिया।

भाजपा से लोकतंत्र को खतरा

SP leaders understand bjp plan against party.

प्रजेंटेशन के बाद अखिलेश ने भाजपा को लोकतंत्र के लिए खतरा बताया। कहा कि भाजपा भाईचारा तोड़ने, विकास के मुद्दे से ध्यान भटकाने के साथ ही सांप्रदायिकता की आड़ में वोटों के ध्रुवीकरण की साजिश करती है।

उन्होंने भाजपा से समझदारी के साथ सावधान रहने और अपनी भाषा तथा व्यवहार में संयम बरतने की सलाह दी। कहा, भाजपा समाज में कांटे बोती जा रही है तो अमन की खेती कैसे होगी? सपा-बसपा में गठबंधन हुआ तो भाजपा बौखला गई। विपक्ष की जानवरों से तुलना होने लगी। यह राजनीति में नैतिक मूल्यों की गिरावट का उदाहरण है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed