{"_id":"65ec360d19098c82800058e5","slug":"sp-leaders-supporters-broke-toll-plaza-barrier-in-ayodhya-2024-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: आप के पूर्व विधायक प्रत्याशी के समर्थकों ने टोल प्लाजा का बूम बैरियर तोड़ा, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: आप के पूर्व विधायक प्रत्याशी के समर्थकों ने टोल प्लाजा का बूम बैरियर तोड़ा, वीडियो वायरल
Sat, 09 Mar 2024 05:58 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 09 Mar 2024 05:58 PM IST
सार
अयोध्या के रौनाही में आम आदमी पार्टी के पूर्व विधायक प्रत्याशी के समर्थकों ने टोल प्लाजा का बैरियर तोड़ दिया। नेता समर्थकों की इस हरकत का वीडियो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
नेता समर्थकों ने टोल प्लाजा का बैरियर तोड़ दिया।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्व विधायक प्रत्याशी के समर्थकों ने शनिवार दोपहर रौनाही टोल प्लाजा पर दबंगई की। आरोप है कि बिना टैक्स दिए जा रहे समर्थकों ने टोल प्लाजा का बूम बैरियर तोड़ दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
संतकबीरनगर की खलीलाबाद विधानसभा से आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रत्याशी रहे सुबोधचंद्र यादव शनिवार को अपने काफिले के साथ अयोध्या-लखनऊ हाइवे पर जा रहे थे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - अखिलेश यादव बोले- ईडी-सीबीआई जैसी संस्थाओं को हमेशा के लिए खत्म कर देना चाहिए, जैसे नेता जी ने चुंगी खत्म की थी
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - महिलाओं के लिए योगी सरकार का होली गिफ्ट, निशुल्क मिलेगा गैस सिलेंडर, 1.75 करोड़ लोगों को सीधा फायदा
इस बीच रौनाही टोल प्लाजा पर उनके समर्थकों ने बिना टैक्स दिए वाहनों को जबरदस्ती निकाला। इस पर जब टोल कर्मियों ने रोकने की कोशिश की तो उन्हें धमकाया भी गया। इसका एक वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है।