फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   sp leader uma shankar chaudhary died in akhilesh yadav meeting

अखिलेश यादव की बैठक के दौरान सपा नेता उमाशंकर चौधरी की हार्ट अटैक से मौत

Sat, 22 Jul 2017 07:27 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 22 Jul 2017 07:27 PM IST
विज्ञापन
sp leader uma shankar chaudhary died in akhilesh yadav meeting
अख‌िलेश यादव

समाजवादी पार्टी की सदस्यता अभियान की समीक्षा बैठक के दौरान आज वरिष्ठ नेता श्री उमाशंकर चौधरी का अचानक दिल का दौरा पडऩे के बाद अस्पताल पहुंचते ही निधन हो गया। सूचना मिलते ही राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव तत्काल सिविल अस्पताल पहुंचे।

विज्ञापन


समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने स्वयं शोक प्रस्ताव प्रस्तुत कर श्री चौधरी के निधन पर गहरा दु:ख जताया और शोक संतप्त परिवार के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त की। बैठक में दो मिनट मौन रह कर शोकाकुल परिवार को यह महान दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की गई है।
विज्ञापन

 
समाजवादी पार्टी के संरक्षक श्री मुलायम सिंह यादव ने श्री उमाशंकर चौधरी के असामयिक निधन पर गहरा शोक जताते हुए उनके निधन को पार्टी की क्षति बताया है। उन्होंने कहा कि वे सदैव पार्टी के प्रति समर्पित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्री चौधरी का पार्थिव शरीर पार्टी मुख्यालय में लाया गया। श्री चौधरी को प्रो रामगोपाल यादव, श्री धर्मेन्द्र यादव (सांसद) सहित सर्व श्री राजेंद्र चौधरी, रामगोविन्द चौधरी, अहमद हसन, सुनील यादव साजन, आनंद भदौरिया, डॉ राजपाल कश्यप, आदि नेताओं तथा पार्टी कार्यकश्र्राओं ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

 
श्री उमाशंकर चौधरी उन्नाव जनपद के निवासी थे और लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्र नेता रहे थे। उन्होंने छात्र आंदोलनों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया था। उन्होंने पार्टी संगठन को सक्रिय और जुझारू बनाने में काफी योगदान दिया था। एक दशक तक उन्होंने बुंदेलखण्ड में प्रभारी के रूप में काम किया था। इसके अतिरिक्त वे कई जनपदों में प्रभारी रहे थे। सदस्यता अभियान में वे हरदोई जनपद के प्रभारी थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed