फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   SP leader Naresh Agrawal comments on Azam Khan.

'आजम खां खुद को मुख्यमंत्री से भी बड़ा मानते हैं'

Mon, 25 Aug 2014 11:00 AM IST
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 25 Aug 2014 11:00 AM IST
विज्ञापन
SP leader Naresh Agrawal comments on Azam Khan.

सपा के राष्ट्रीय महासचिव नरेश अग्रवाल ने रविवार को नगर विकास मंत्री आजम खां पर निशाना साधा। उनका नाम लिए बिना कहा कि कुछ मंत्री खुद को मुख्यमंत्री से ऊपर समझते हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, अखिलेश यादव सरकार को शिव बारात की तरह है, इसमें हर तरह के मंत्री हैं। अग्रवाल ने ये बातें यहां उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में कही। इसमें उनके पुत्र व स्वास्थ्य राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल भी मौजूद थे।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि शिया वक्फ बोर्ड के चुनाव टल जाने से आजम खां इन दिनों सरकार से खफा नजर आ रहे हैं।

अखिलेश ने कहा, आजम वफादार

SP leader Naresh Agrawal comments on Azam Khan.

पिछले दिनों हुए एक कार्यक्रम में अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री आजम खां नहीं आए। जिससे कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव उनका इंतजार ही करते रह गए। जबकि इस कार्यक्रम की रूपरेखा खुद आजम ने ही बनाई थी।

इसके बाद आजम और सपा सरकार की तल्‍खी बढ़ती हुई नजर आई। आजम के रवैये पर ‌लो‌कनिर्माण मंत्री शिवपाल सिंह ने कहा था कि सपा सरकार किसी एक व्यक्ति की मर्जी से नहीं चल रही।

जिस पर कयास लगाए जा रहे थे कि आजम सपा से साइडलाइन हो गए। लेकिन मुख्यमंत्री अखिलेश ने आजम को सपा का सबसे वफादार मंत्री बताकर सभी अटकलों को विराम दे दिया था।

भाजपा पूरी तरह सांप्रदायिक एजेंडे पर

SP leader Naresh Agrawal comments on Azam Khan.

सपा महासचिव अग्रवाल ने केंद्र की भाजपा सरकार की कार्यप्रणाली पर तंज कसा। कहा, भाजपा पूरी तरह सांप्रदायिक एजेंडे पर उतर आई है।

भाजपा कार्यसमिति में लव जेहाद पर चर्चा होती है। इसकी आड़ में माहौल को सांप्रदायिक बनाने की योजना बनती है।

गौरतलब है कि भाजपा की मथुरा में आयोजित कार्यस‌मिति में लव जेहाद का मुद्दा उठाया गया। हालांकि, निंदा होने पर पार्टी ने मामले से तौबा कर ली। लेकिन इसे लेकर विरो‌धियों को भाजपा पर हमला करने का मौका मिल गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed