फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   sp leader naresh agrawal comment on rajendra chaudhry

'मुझ पर बोलने की राजेंद्र चौधरी की हैसियत नहीं'

Mon, 28 Oct 2013 08:02 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
टीम डिजिटल/लखनऊ Updated Mon, 28 Oct 2013 08:02 AM IST
विज्ञापन
sp leader naresh agrawal comment on rajendra chaudhry

खबर आ रही है कि सपा सांसद नरेश अग्रवाल की जुबान एक बार फिर फिसल गई है। उन्होंने सपा प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी की हैसियत पर सवाल खड़ा कर दिया है।

विज्ञापन


नरेश अग्रवाल ने रविवार को कहा कि यूपी के जेल एवं कारागार मंत्री राजेंद्र चौधरी की इतनी हैसियत नहीं है कि वो मुझ पर कुछ कमेंट करें।

नरेश अग्रवाल ने यहां तक कह डाला कि जो बोलना होगा, वो नेताजी बोलेंगे।

दरअसल, मोदी पर अग्रवाल के विवादित बयान के बाद शनिवार को राजेंद्र चौधरी ने कहा था कि नरेश अग्रवाल पार्टी के प्रवक्ता नहीं हैं।

मोदी पर टिप्पणी कर फंसे नरेश अग्रवाल
विज्ञापन


क्या था नरेश अग्रवाल का विवादित बयान

नरेंद्र मोदी पर अपने बयान में नरेश अग्रवाल ने एक आपत्तिजनक शब्द का इस्तेमाल किया था। नरेश अग्रवाल ने कहा, "जहां तक परिवारवाद की बात कर रही है बीजेपी, मैं ये कह रहा हूं कि जिस बीजेपी में शादी का चलन ही नहीं है वो परिवार का मतलब क्या समझेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नरेंद्र मोदी पर टिप्पणी, बजरंगबली का अपमान

नरेश ने यह भी कहा था, ''हमारे यहां गांवों की कहावत है कि अगर **** से आशीर्वाद लेने जाओ तो वो कहती है कि मेरी तरह हो जाओ।"

भारतीय जनता पार्टी ने नरेश अग्रवाल के इस बयान की कड़ी आलोचना की है। लेकिन आपत्तिजनक बयानों का ये ऐसा पहला मामला नहीं है जिससे राजनीति में हंगामा मचाया हो।

राजानीति की और खबरों के लिए यहां आएं...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed