फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   SP leader Azam son and wife summoned by ED will be questioned in money laundering case

Azam Khan: सपा नेता आजम के बेटे व पत्नी को ईडी ने किया तलब, मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में करेगी पूछताछ

Mon, 04 Jul 2022 10:06 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: अनुराग सक्सेना Updated Mon, 04 Jul 2022 10:06 PM IST
सार

ईडी जौहर विवि से जुड़े मामले की जांच कर रही है। मामले में आजम से सीतापुर जेल में बंद रहने के दौरान दो बार पूछताछ हो चुकी है। ईडी ने अब्दुल्ला और तंजीम के बैंक खातों को भी खंगाले हैं।

विज्ञापन
SP leader Azam son and wife summoned by ED will be questioned in money laundering case
आजम खां, तंजीन फातमा, अब्दुल्ला आजम - फोटो : अमर उजाला- फाइल फोटो

विस्तार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सपा विधायक आजम खां के बेटे अब्दुल्ला आजम व पत्नी तंजीम फातिमा को 15 जुलाई से पहले पूछताछ के लिए लखनऊ बुलाया है। मामला रामपुर के जौहर विश्वविद्यालय से जुड़ा है। जांच एजेंसी को विश्वविद्यालय में फंडिंग के नाम पर मनी लॉन्ड्रिंग का शक है।

विज्ञापन


ईडी जौहर विवि से जुड़े मामले की जांच कर रही है। मामले में आजम से सीतापुर जेल में बंद रहने के दौरान दो बार पूछताछ हो चुकी है। ईडी ने अब्दुल्ला और तंजीम के बैंक खातों को भी खंगाले हैं। अब्दुल्ला आजम रामपुर की स्वार सीट से विधायक हैं। जबकि तंजीम रामपुर से विधायक रह चुकी हैं।
विज्ञापन


ईडी इन दोनों के खातों में हुए लेन-देन को लेकर पूछताछ करेगी। इसके अलावा आजम के खिलाफ दर्ज आय से अधिक संपत्ति के मामले में भी पूछताछ हो सकती है। सूत्रों का कहना है कि आजम के परिजनों से पूछताछ के बाद उनके कुछ करीबियों को भी बुलाया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed