{"_id":"5ae361894f1c1b360b8b6edb","slug":"sp-leader-abu-aasim-written-a-letter-to-akhilesh-says-i-am-against-the-alliance-with-congress","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश को मिली सपा नेता की बगावती चिट्टी, लिखा- कांग्रेस से गठबंधन बर्दाश्त नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश को मिली सपा नेता की बगावती चिट्टी, लिखा- कांग्रेस से गठबंधन बर्दाश्त नहीं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 28 Apr 2018 09:08 AM IST
विज्ञापन
rahul gandhi and akhilesh yadav
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुलायम सिंह यादव के बाद सपा की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष अबू आसिम आजमी ने कांग्रेस से गठबंधन के खिलाफ आवाज उठाई है। उन्होंने कांग्रेस को धोखेबाज व अवसरवादी पार्टी बताते हुए उससे गठबंधन न करने की अपील करते हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को पत्र लिखा है।
विज्ञापन
अबू आसिम आजमी ने अखिलेश यादव से कहा है कि वह देश में नफरत की राजनीति, धर्म के नाम पर राजनीति और फिरकापरस्ती के खिलाफ सच्ची लड़ाई लड़ रहे हैं।
इसकी जीती जागती मिसाल उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस से गठबंधन करके उसे 105 सीट देना है, जबकि कई क्षेत्रों में इसके पास प्रत्याशी भी नहीं थे। आजमी ने कहा, मैं पूरी ईमानदारी के साथ जहां जरूरत पड़ी, कांग्रेस और एनसीपी के साथ फिरकापरस्ती के खिलाफ खड़ा रहता हूं।
विज्ञापन
उन्होंने अफसोस जताया कि 19 अप्रैल को मुंबई महानगर पालिका के प्रभाग का चुनाव था। उस इलाके में सपा के 5 नगर सेवक चुनकर आए हैं। प्रभाग का चेयरमैन बनने के लिए नौ वोटों की जरूरत थी।
विज्ञापन
कांग्रेस, एनसीपी और एआईएमआईएम का एक-एक नगर सेवक है। मैने कांग्रेस का एक वोट लेने के लिए कांग्रेस के नेताओं से कई बार बात की लेकिन उसका वोट शिवसेना को गया। उन्होंने अखिलेश यादव से अपील की है कि वे कांग्रेस से गठबंधन न करें और कर्नाटक में कांग्रेस के पक्ष में प्रचार के लिए न जाएं।