फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   SP is responsible for crime in UP

सपा मंत्रियों के कारण ही उत्तर प्रदेश में अपराध

Wed, 06 Aug 2014 01:34 AM IST
अखिलेश वाजपेयी/अमर उजाला, लखनऊ
अखिलेश वाजपेयी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 06 Aug 2014 01:34 AM IST
विज्ञापन
SP is responsible for crime in UP

भाजपा ने आरोप लगाया है कि प्रदेश के मंत्रियों की टिप्पणियों से सूबे में अराजक तत्वों के हौसले बढ़ते जा रहे हैं।

विज्ञापन


इसी के चलते साम्प्रदायिक घटनाओं में भी बढ़ोतरी हो रही है। भाजपा प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने आरोप लगाया कि प्रदेश में सांप्रदायिक तनाव की कई घटनाओं की जड़ में छेड़छाड़ और हत्या जैसी वजहें रही हैं।


पर, कानून-व्यवस्था को भी वोट के चश्मे से देखने के कारण प्रदेश सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी रहती है।

भाजपा प्रवक्ता ने कहा मंत्री शिवपाल सिंह यादव कहते हैं कि प्रदेश में सांप्रदायिक उन्माद के नाम पर दिए जा रहे आंकड़े गलत है।

अगर यह आंकड़े गलत हैं तो मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को सही बताना चाहिए। साथ ही उन्हें मेरठ में एक लड़की को बंधक बनाकर उसका जबरिया धर्म परिवर्तन और उत्पीड़न करने पर भी अपनी राय देनी चाहिए।
विज्ञापन


प्रशासनिक मामलों में भी ठीक से कार्रवाई न होना चिंताजनक है। भाजपा प्रवक्ता के अनुसार सरकार राजनीतिक आरोप लगाकर जिम्मेदारी से नहीं बच सकती।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed