{"_id":"600f0dae8ebc3e340a04aeb9","slug":"sp-is-praising-political-legacy-someone-their-experienc-lucknow-news-lko561707546","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा : टिकट की दावेदारी पक्की करने के लिए कोई अनुभव गिना रहा तो कोई सियासी विरासत की दे रहा दुहाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा : टिकट की दावेदारी पक्की करने के लिए कोई अनुभव गिना रहा तो कोई सियासी विरासत की दे रहा दुहाई
विज्ञापन
sp : is praising political legacy, someone their experienc
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंद्रभान यादव
लखनऊ। समाजवादी पार्टी में विधानसभा चुनाव के दावेदारों ने आवेदन कर दिया है। किसी ने अपनी सियासी विरासत तो किसी ने अपने लंबे अनुभव का बखान किया है। जातीय आधार का जिक्र सभी ने किया है। जिला एवं महानगर कार्यालय से लखनऊ की नौ विधानसभा क्षेत्रों से 86 लोगों ने नो ड्यूज लिया है। दो विधानसभा क्षेत्र में पति और पत्नी दोनों ने नो ड्यूज लेकर दावेदारी पेश की है। अभी तक पार्टी की ओर से कहा गया है कि जहां पार्टी के विधायक हैं, वहां से नया आवेदन नहीं लिया जाएगा। ऐसी स्थिति में मोहनलालगंज से दो लोगों ने नो ड्यूज लिया है, लेकिन वे दूसरी विधानसभा क्षेत्र से आवेदन कर रहे हैं।
समाजवादी पार्टी की ओर से विधानसभा 2022 के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 26 जनवरी है। इसके लिए 25 जनवरी शाम तक 86 दावेदारों ने जिला एवं महानगर कार्यालय से नो ड्यूज लिया। ज्यादातर लोग सोमवार को आवेदन जमा कर चुके हैं। जिन लोगों ने शाम को नो ड्यूज लिया है, वे मंगलवार को आवेदन जमा करेंगे। आवेदन पत्र में शैक्षिक योग्यता के साथ ही विधानसभा अथवा लोकसभा चुनाव लड़ने, वर्तमान पद आदि का विवरण मांगा गया है। सूत्र बताते हैं कि आवेदन पत्रों में ज्यादातर उम्मीदवारों ने मांगी गई सूचना के अलावा अपने अनुभव और सियासी विरासत का बखान किया है।
सपा जिलाध्यक्ष जय सिंह जयंत का कहना है कि राष्ट्र्ीय अध्यक्ष के निर्र्देश के अनुसार जिलाध्यक्ष चुनाव नही लड़ सकता है। ऐसे में हम सभी लोग ज्यादा से ज्यादा सीटें जीतने के लिए लगातार संघर्ष कर रहे हैं। लोकतंत्र में हर व्यक्ति को दावेदारी का अधिकार है। पार्टी जिसे भी टिकट देगी, उसे विधानसभा में पहुंचाया जाएगा। वहीं महानगर अध्यक्ष सुशील दीक्षित ने बताया कि महानगर कमेटी पांच विधानसभा क्षेत्रों में बूथ स्तर पर अपनी तैयारी कर चुकी है। हर विधान सभा में कार्यकर्ताओं ने दावेदारी की है। चयन कमेटी जिसे भी मैदान में उतारेगी, उसे जीताने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन
घरानों की घेरेबंदी
राजधानी की सियासत में दखल रखने वाले कुछ घरानों के युवाओं ने नए सिरे से घेरेबंदी की है। पारिवारिक विरासत से साथ ही सैफई परिवार से अपने संबंधों, पार्टी की मजबूती के लिए परिवार के वरिष्ठ सदस्यों द्वारा दिए गए योगदान, विभिन्न पदों पर रहते हुए संबंधित इलाके में किए गए विकास कार्यों को अपनी दावेदारी का आधार बताया है। खुद के वोटबैंक का आधार बताते हुए मैदान में उतर गए हैं।
पेशे को भी बता रहे वोट का आधार
टिकट के दावेदारों में डॉक्टर, इंजीनियर और अधिवक्ता भी हैं। इन लोगों ने अपनी दावेदारी का सबसे मजबूत आधार पेशे से जुड़े लोगों को बता रहे हैं। यह भी बता रहे हैं कि डॉक्टर होने की वजह से वे अपने इलाके में नियमित तौर पर निशुल्क उपचार कर रहे हैं। इसके जरिए पार्टी के पक्ष में मरीजों को जोड़े हुुए हैं। इसी तरह अधिवक्ताओं ने भी निशुल्क लोगों की मदद करना आधार बनाकर दावेदारी पेश की है।
किस विधानसभा क्षेत्र में कितने दावेदार सामने आए
पूरब विधानसभा क्षेत्र 9
उत्तर विधानसभा क्षेत्र 8
पश्चिम विधानसभा क्षेत्र 15
मध्य विधानसभा क्षेत्र 9
कैंट विधानसभा क्षेत्र 10
बीकेटी विधानसभा क्षेत्र 17
सरोजनी नगर विधानसभा क्षेत्र 8
मोहनलालगंज विधानसभा क्षेत्र 2
मलिहाबाद विधानसभा क्षेत्र 8