{"_id":"629e5c968b014a2c127eef68","slug":"sp-has-fixed-the-name-of-swami-prasad-maurya-for-the-up-legislative-council-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Vidhan Parishad Election: सपा ने स्वामी प्रसाद का नाम किया तय, मौर्य आज करेंगे नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Vidhan Parishad Election: सपा ने स्वामी प्रसाद का नाम किया तय, मौर्य आज करेंगे नामांकन
Tue, 07 Jun 2022 09:53 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 07 Jun 2022 09:53 AM IST
सार
समाजवादी पार्टी ने विधान परिषद चुनाव के लिए स्वामी प्रसाद मौर्य का नाम पर मुहर लगा दी है। मौर्य मंगलवार यानी आज नामांकन करेंगे। मौर्य विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा छोड़कर सपा में शामिल हो गए थे।
विज्ञापन
स्वामी प्रसाद मौर्य
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सपा ने विधान परिषद के लिए स्वामी प्रसाद मौर्य का नाम तय कर दिया है। वह मंगलवार को नामांकन करेंगे। सपा के दूसरे उम्मीदवार करहल से पूर्व विधायक सोबरन सिंह होंगे। दो अन्य उम्मीदवारों के नाम पर विचार चल रहा है।
विज्ञापन
सपा के 111 और सहयोगी दल के 14 विधायक हैं। ऐसे में सपा चार लोगों को विधान परिषद भेज सकती है। पार्टी हाईकमान की ओर से सोमवार को दो नामों को लेकर मंथन किया गया और अन्य दो के लिए प्रदेश कार्यालय पर कई नेताओं को बुलाया गया था। पर पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव विधानमंडल के संयुक्त सत्र में शामिल हुए, ऐसे में उनकी किसी नेता की मुलाकात नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन