फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   SP govt gift to minorities.

चुनावी वर्ष में अल्पसंख्यकों को सपा सरकार का खास तोहफा

Tue, 29 Mar 2016 02:29 AM IST
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 29 Mar 2016 02:29 AM IST
विज्ञापन
 SP govt gift to minorities.
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala

वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में अल्पसंख्यकों को रिझाने के लिए सपा सरकार उन्हें तोहफा देने जा रही है। सरकार आगामी वित्तीय वर्ष 2016-17 से शादी अनुदान योजना के तहत उनकी बेटियों के विवाह में 10 हजार के बजाय 30 हजार रुपये अनुदान देगी।

विज्ञापन


इसके लिए इस योजना का बजट 15 करोड़ से बढ़ाकर 82.45 करोड़ रुपये कर दिया है। इससे 27 हजार से अधिक अल्पसंख्यक परिवारों को लाभ मिलेगा। वहीं, सूत्रों की मानें तो अगर इस योजना में और बजट की जरूरत हुई तो उसे भी सरकार मुहैया कराएगी।
विज्ञापन


‘हमारी बेटी उसका कल’ योजना के बंद होने से अल्पसंख्यक वर्ग के परिवारों में खासी नाराजगी है। सरकार इस योजना के तहत उनके परिवार की 10वीं पास बेटियों को आगे की पढ़ाई या फिर शादी के लिए 30 हजार रुपये अनुदान देती थी, लेकिन लोकसभा चुनाव के समय अधिक से अधिक परिवारों को लाभ पहुंचाने के लिए अनुदान राशि घटाकर 20 हजार कर दी। बाद में, राज्य सरकार ने इस योजना को ही बंद कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले 10 हजार का था अनुदान, अब 30 हजार

 SP govt gift to minorities.

गौरतलब है कि अल्पसंख्यक कल्याण विभाग में पहले से ही गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले अल्पसंख्यक परिवारों की बेटियों की शादी के लिए एक अनुदान योजना चल रही है। इसमें महज 10 हजार रुपये अनुदान का प्रावधान है। लिहाजा यह योजना अल्पसंख्यकों को लुभा नहीं पा रही है।

नतीजतन, सरकार ने ‘हमारी बेटी उसका कल’ योजना के विकल्प के रूप में इसी योजना को अब नए सिरे से फिर शुरू करने का मन बनाया है। इसमें अनुदान राशि बढ़ाकर 30 हजार रुपये करने की तैयारी है।

...ताकि अधिक से अधिक परिवारों को मिले लाभ
राज्य सरकार अनुदान देने के नियमों को संशोधित कर ज्यादा से ज्यादा अल्पसंख्यक परिवारों को इस योजना के दायरे में लाने जा रही है।

अल्पसंख्यक कल्याण विभाग में आज भी शहरी क्षेत्रों में 25540 रुपये से कम वार्षिक आय वाले बीपीएल परिवारों की श्रेणी में माने जाते हैं, जबकि गांव में 18884 रुपये तक की आय वाले ही इस श्रेणी में आते हैं।

सरकार इसमें संशोधन कर आय सीमा शहरी क्षेत्र में 56460 व ग्रामीण क्षेत्र में 46080 रुपये करने जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed