फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   SP govt always respects players says CM Akhilesh Yadav.

4000 किमी चलाई साइकिल, अब दिल्ली रवाना...

Tue, 29 Dec 2015 03:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 29 Dec 2015 03:03 AM IST
विज्ञापन
SP govt always respects players says CM Akhilesh Yadav.

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार को अपने सरकारी आवास से नेवी के पूर्व सैनिक हरिशंकर यादव को लखनऊ से नई दिल्ली की साइकिल यात्रा के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। हरिशंकर यह यात्रा मात्र पांच दिनों में पूरी करेंगे।

विज्ञापन


यात्रा के दौरान वह युवाओं को ओलंपिक खेलों के लिए प्रोत्साहित करेंगे। इस मौके पर सीएम ने कहा कि समाजवादी सरकारों में हमेशा खिलाड़ियों का सम्मान हुआ है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने आजमगढ़ जिले के कोठिया गांव निवासी हरिशंकर यादव के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि विशाल आबादी का देश होने के बावजूद ओलंपिक में भारतीय खिलाड़ी ज्यादा मेडल जीत पाने में सफल नहीं होते हैं। इसके लिए जहां संसाधनों की कमी जिम्मेदार है, वहीं जानकारी और प्रेरणा की कमी भी एक वजह है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्येक ‌स्तर पर खिलाड़ियों को दिया जा रहा प्रोत्साहन

SP govt always respects players says CM Akhilesh Yadav.

उन्होंने कहा, अब प्रत्येक स्तर पर खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने की शुरुआत हुई है। हरिशंकर जैसे लोग इस कार्य के लिए आगे आ रहे हैं। इससे भविष्य में भारतीय प्रतिभागियों के प्रदर्शन में निश्चित रूप से सुधार होगा। इसी उद्देश्य से हरिशंकर लगभग 4,000 किमी की साइकिल यात्रा कर चुके हैं।

पदक विजेताओं की प्रोत्साहन राशि बढ़ाई
मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के साथ ही ओलंपिक खेलों में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को प्रोत्साहन स्वरूप दी जाने वाली धनराशि बढ़ा दी गई है।

ओलंपिक खेलों में एकल वर्ग में स्वर्ण पदक प्राप्त करने पर 6 करोड़, रजत पदक पर 4 करोड़ तथा कांस्य पदक पर 2 करोड़ रुपये देने का प्रावधान किया गया है।

टीम खेलों में स्वर्ण पदक जीतने पर 3 करोड़, रजत पदक पर 2 करोड़ तथा कांस्य पदक पर 1 करोड़ रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। एशियन एवं कॉमनवेल्थ गेम्स के विजेताओं की प्रोत्साहन राशि भी बढ़ाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed