फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   sp government cycle track will be demolished says up minister suresh khanna

जल्द तोड़े जाएंगे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश के फेवरेट साइकिल ट्रैक

Wed, 05 Jul 2017 01:21 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Wed, 05 Jul 2017 01:21 PM IST
विज्ञापन
sp government cycle track will be demolished says up minister suresh khanna
अख‌िलेश यादव
सपा सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में शामिल रहे साइकिल ट्रैक पर अब योगी सरकार की नजरें टेढ़ी हो गई हैं। लिहाजा शहरों में बने साइकिल ट्रैक को समाप्त करने का फैसला किया है।
विज्ञापन


इस संबंध में नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा है कि मौजूदा समय में साइकिल ट्रैक की न तो उपयोगिता है और न ही आवश्यकता है। जल्द ही इसे समाप्त करने की कार्रवाई शुरू की जाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सबसे पहले साइकिल ट्रैक तोड़ने की कार्रवाई बरेली से की जाएगी। दरअसल, योगी सरकार बनने के साथ ही साइकिल ट्रैक तोड़े जाने की चर्चा शुरू हो गई थी, लेकिन तीन महीने तक सरकार की ओर से इस संबंध में अधिकारिक तौर पर कोई बयान नहीं आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन अंदरखाने यह चर्चा जोरों पर थी कि सरकार ने साइकिल ट्रैक को समाप्त करने का मन बना लिया है। इसके पीछे सरकार का मानना है कि साइकिल ट्रैक से जहां यातायात व्यवस्था लड़खड़ा रही है, वहीं जल निकासी एवं नालों की सफाई करने में भी दिक्कतें आ रही हैं।

इसलिए साइकिल ट्रैक को खत्म करना जरूरी है। नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने सरकार की मंशा साफ करते हुए कहा कि साइकिल ट्रैक की वजह से सड़के संकरी हो गई हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही शहरों में बने साइकिल ट्रैक को समाप्त करके सड़कों के चौड़ीकरण की कार्रवाई शुरू की जाएगी।

जहां जरूरत होगी वहीं तोड़ा जाएगा।

sp government cycle track will be demolished says up minister suresh khanna
मंत्री सुरेश खन्ना - फोटो : demo pic
जहां साइकिल ट्रैक से दुर्घटनाएं हो रही हैं और सड़कें कम चौड़ी हो गई हैं उसे पहले तोड़ा जाएगा। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि जहां जरूरत होगी साइकिल ट्रैक वहीं तोड़ा जाएगा। माना जा रहा है इस संबंध में नगर विकास विभाग द्वारा आदेश जारी होने के बाद साइकिल ट्रैक तोड़ने की कार्रवाई शुरू होगी।

 फैक्ट- साइकिल ट्रैक
- पहले फेज में 35 किमी. साइकिल ट्रैक बन चुका है जिस पर 31 करोड़ रुपये खर्च हुए ।
- दूसरे चरण में 31 किमी. साइकिल ट्रैक बना जिस पर 34 करोड़ रुपये खर्च हुए।
- तीसरे चरण में 204 किमी. साइकिल ट्रैक बनेगा जिस पर 136 करोड़ खर्च होने का अनुमान है। यह काम अभी पूरा नहीं हुआ है।

- 270 किमी. साइकिल ट्रैक प्रस्तावित है लखनऊ में 
- 80 लाख रुपये है एक किमी. साइकिल ट्रैक की लागत ।
- 60 प्रतिशत काम एलडीए ने, 40 प्रतिशत पीडब्लूडी ने बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed