फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   SP gears up for last two phases of UP election.

यूपी में अंतिम दो चरणों के चुनाव के लिए सपा ने झोंकी ताकत

Sun, 26 Feb 2017 02:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 26 Feb 2017 02:32 AM IST
विज्ञापन
 SP gears up for last two phases of UP election.
डिंपल यादव व अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala

सपा ने अंतिम दो चरणों के चुनाव में पूरी ताकत झोंक दी है। जिन जिलों में छठे और सातवें चरण में चुनाव हैं, वहां मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, सांसद डिम्पल यादव, राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव समेत कई प्रमुख नेता रविवार को ताबड़तोड़ जनसभाएं करेंगे।

विज्ञापन


पार्टी मुख्यालय से मिली सूचना के अनुसार, सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव रविवार को महराजगंज में डॉ. राममनोहर लोहिया डिग्री कॉलेज नौतनवां और बाबू सत्यवादी इंटर कॉलेज जहदा बाजार में सभाएं करेंगे। कुशीनगर में खड्डा, कप्तानगंज, पावानगर, भलुही मदारी पट्टी व हाटा में उनकी जनसभाएं होंगी।

विज्ञापन

यहां पर सभाएं करेंगी डिंपल यादव

 SP gears up for last two phases of UP election.
डिंपल यादव

सांसद डिम्पल यादव जौनपुर के बटाऊवीर व जमुनियां और गाजीपुर के सैदपुर में जनसभाएं करेंगी।

वहीं, राजद प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव अपने दामाद व सांसद तेजप्रताप सिंह यादव के साथ रविवार को देवरिया में तीन चुनावी सभाएं करेंगे।

ये सभाएं पकड़ी, बैकुंठपुर और मईल चौराहा पर होंगी। सांसद धर्मेंद्र यादव और सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल सोनभद्र और मिर्जापुर में चुनावी सभाएं करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed