फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   SP decided candidate from Mainpuri seat

जानिए, मुलायम के उत्तराधिकारी के बारे में

Sun, 27 Jul 2014 11:15 AM IST
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 27 Jul 2014 11:15 AM IST
विज्ञापन
SP decided candidate from Mainpuri seat

सपा ने सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए मैनपुरी लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए तेज प्रताप सिंह उर्फ तेजू यादव को प्रत्याशी घोषित किया है।

विज्ञापन


तेज प्रताप, सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के दिवंगत बड़े भाई रतन सिंह के पौत्र हैं। इसके अलावा सपा ने पांच विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव के लिए उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं।
विज्ञापन


लखनऊ पूर्वी सीट से जूही सिंह को टिकट दिया है। मुलायम सिंह यादव के बड़े भाई रतन सिंह की लोकसभा चुनाव के दौरान मृत्यु हो गई थी।

इसलिए मनाया जाता है सैफई महोत्सव

SP decided candidate from Mainpuri seat

तेज प्रताप के पिता रणबीर सिंह की भी कई साल पहले मृत्यु हो गई थी। उनकी स्मृति में सैफई महोत्सव कराया जाता है।

गौरतलब है कि पिछले लोकसभा चुनाव में मुलायम सिंह यादव के चुनाव संचालन की बागडोर तेज प्रताप सिंह के हाथों में थी। वह सैफई के ब्लॉक प्रमुख भी हैं। सपा प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने बताया कि लखनऊ पूर्वी सीट से जूही सिंह को प्रत्याशी बनाया गया है।

प्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव अखंड प्रताप सिंह की बेटी जूही सिंह पिछला विधानसभा चुनाव भी इसी सीट से लड़कर नंबर दो पर रहीं थी। यह सीट कलराज मिश्र के सांसद चुने जाने के बाद खाली हुई है।

इन सीटों पर ये संभालेंगे मोर्चा

SP decided candidate from Mainpuri seat

सहारनपुर नगर विधानसभा सीट से पूर्व मंत्री संजय गर्ग प्रत्याशी बनाए गए हैं। संजय इस सीट से पहले विधायक चुने जा चुके हैं। शामली जिले की कैराना सीट पर नाहिद हसन को उम्मीदवार बनाया गया है। नाहिद पिछला लोकसभा चुनाव कैराना सीट से ही लड़े थे।

मुरादाबाद जिले की ठाकुरद्वारा सीट पर नवाब जान खां प्रत्याशी होंगे। नवाब जान पिछला विधानसभा चुनाव कांग्रेस के टिकट लड़े थे। बाद में वह सपा में शामिल हो गए थे। हमीरपुर में सपा ने अति पिछड़ वर्ग के शिवचरन प्रजापति को उम्मीदवार बनाया है।

वहीं बहराइच जिले के बलहा विधान सभा क्षेत्र से पूर्व विधायक शब्बीर अहमद बाल्मीकि को टिकट दिया गया है। बिजनौर सीट पर कुंवरानी रूचिवीरा को प्रत्याशी बनाया है। वह बिजनौर जिला पंचायत की अध्यक्ष रह चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed