मुलायम के रेप वाले बयान पर सपा की सफाई, जानें, क्या कहा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता व मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने कहा है कि सपा के खिलाफ दुष्प्रचार करना कुछ लोगों का व्यवसाय बन गया है। बात का बतंगड़ बनाना उनका पेशा हो गया है।
कुंठित मानसिकता का प्रदर्शन करते हुए वे सपा अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव के खिलाफ अनर्गल और आपत्तिजनक टिप्पणियां करने लगते हैं।
चौधरी ने कहा, मुलायम सिंह यादव ने पिछले दिनों लखनऊ में बैटरी चालित रिक्शा वितरण के कार्यक्रम में जो बात कही थी उनका मंतव्य साफ था कि किसी निर्दोष को अभियुक्त बनाने से बचा जाए।
कानून भी यही कहता है कि किसी निर्दोष को सजा नहीं मिलनी चाहिए। इस बात को कुछ तत्वों ने ऐसे पेश किया जैसे किसी अपराधी को बचाने की कोशिश हो।
ये लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ है
सपा प्रवक्ता ने कहा कि यह पूरी तरह गलत है। कुछ लोग संदर्भ से हटकर राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान को पेश कर रहे हैं। वे वस्तुत: लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं।
उन्होंने कहा, जब से समाजवादी सरकार बनी है तभी से कुछ राजनीतिक दल जनविरोधी आचरण करते रहे हैं। इन विपक्षी दलों को न तो बहन, बेटियों की इज्जत की परवाह है और न हीं प्रदेश के विकास-सम्मान और सद्भाव से कोई लेना देना है।
इन्हें तो राजनीति की आड़ में हर हाल में उत्तर प्रदेश को बदनाम करना है। यह किसी से छिपा नहीं है कि इसके पूर्व भी समाजवादी सरकार को बदनाम करने के लिए झूठे रेप के मामलों को लेकर विपक्षी दल घटिया राजनीति करते आए हैं।