{"_id":"65ec00d855d3844e970a98a0","slug":"sp-chief-akhilesh-yadav-addressed-media-in-lucknow-2024-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: अखिलेश यादव बोले- ईडी-सीबीआई जैसी संस्थाओं को हमेशा के लिए खत्म कर देना चाहिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: अखिलेश यादव बोले- ईडी-सीबीआई जैसी संस्थाओं को हमेशा के लिए खत्म कर देना चाहिए
Sat, 09 Mar 2024 03:03 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 09 Mar 2024 03:03 PM IST
सार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ईडी व सीबीआई के काम करने के तरीके पर सवाल उठाते हुए कहा कि कुछ संस्थाएं हमेशा के लिए खत्म कर दी जानी चाहिए। उन्होंने इलेक्शन बांड के जरिए भाजपा को मिलने वाले चंदे पर भी सवाल उठाए।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव व अन्य।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और सीबीआई के काम करने के तरीके पर कहा कि ऐसी संस्थाएं हमेशा के लिए खत्म कर देनी चाहिए। जैसे नेताजी मुलायम सिंह यादव ने सत्ता में आने पर व्यापारियों पर लगने वाला चुंगी खत्म कर दिया था। वह सपा कार्यालय में भाजपा, रालोद और बसपा से आए नेताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाने के बाद मीडिया को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यूपी में जिस तरह महिलाओं के खिलाफ अपराध हो रहे हैं उसका संज्ञान गृह मंत्रालय को लेना चाहिए। प्रदेश में कई महिला उत्पीड़न के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। प्रदेश की कानून व्यवस्था बदहाल है। केंद्रीय गृह मंत्रालय को समय-समय पर राज्य की कानून व्यवस्था की भी समीक्षा करनी चाहिए क्योंकि यहां रक्षक ही भक्षक बन जाते हैं।
विज्ञापन
लोकतंत्र बचाने का चुनाव है 2024
अखिलेश यादव ने कहा कि 2024 का चुनाव लोकतंत्र बचाने का चुनाव है। संविधान बचाने का चुनाव है और अपना सम्मान बचाने का चुनाव है। यूपी के लोगों ने भाजपा का 2014 में स्वागत किया है और अब 2024 में विदाई कर देंगे। यूपी के लोग स्वागत अच्छा करते हैं तो विदाई भी अच्छी करते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा पीडीए की बढ़ती ताकत से घबरा गई है। इस बार उनकी विदाई निश्चित है। उन्होंने नारा दिया कि भाजपा हटाओ एमएसपी की कानूनी गारंटी पाओ। भाजपा हटाओ नौकरी पाओ।
सपा को इलेक्शन बांड से ढाई करोड़ रुपये मिले
अखिलेश ने खुलासा किया कि समाजवादी पार्टी को इलेक्टोरल बांड के माध्यम से एक बार ढाई करोड़ रुपये मिले। ऐसी ही कुछ राशि एक अन्य बार भी मिली। भाजपा को भी खुलासा करना चाहिए और एसबीआई को डिटेल देनी चाहिए।
मायावती को कहा धन्यवाद
बसपा सुप्रीमो मायावती द्वारा एक बार फिर से अकेले लोकसभा चुनाव लड़ने पर अखिलेश यादव ने कहा कि इसके लिए उन्हें धन्यवाद। बता दें कि मायावती ने शनिवार सुबह ही सोशल मीडिया साइट एक्स पर कहा कि बसपा के किसी भी गठबंधन में शामिल होने की बातें अफवाह हैं। बसपा अकेले ही चुनाव लड़ेगी।
शनिवार को डॉक्टर सीताराम राजपूत भाजपा छोड़कर समाजवादी पार्टी में अपने समर्थकों के साथ शामिल हो गए। इसके अलावा, आरएलडी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रहे लतेश विधूड़ी, परवेज आलम, बसपा के इलियास अंसारी, कुशीनगर, पूर्व विधायक सुभाष चंद्र श्रीवास्तव, हरदोई के तिलक चंद्र वर्मा, औरैया के पूर्व विधायक मदन गौतम और सुबोध यादव सपा में शामिल हो गए।