फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   sp changes election strategy after modi's successful rally

मोदी ने बदल दिया सपा का चुनावी ब्लूप्रिंट

Mon, 21 Oct 2013 02:02 PM IST
राजेंद्र सिंह/लखनऊ
राजेंद्र सिंह/लखनऊ Updated Mon, 21 Oct 2013 02:02 PM IST
विज्ञापन
sp changes election strategy after modi's successful rally

नरेन्द्र मोदी की रैली की कामयाबी देखने के बाद समाजवादी पार्टी ने अपनी रैलियों और रथयात्राओं को लेकर नए सिरे से रणनीति बनाने का फैसला किया है।

विज्ञापन

प्रदेश कार्यकारिणी में इसके लिए जिम्मेदारी भी सौंपी जाएगी। फिलहाल, आजमगढ़ और बरेली रैलियों में भारी भीड़ जुटाने का लक्ष्य तय किया जाएगा। ये रैलियां क्रमश: 29 अक्तूबर और नौ नवंबर को होनी हैं।
विज्ञापन


पढ़ें- 'मोदी की चले तो मुस्लिमों को देश से ही निकाल दें'
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा संसदीय बोर्ड ने प्रदेश में 18 रैलियां करने का लक्ष्य तय किया था। ये रैलियां मंडल स्तर पर होनी हैं। पहले चरण में दो-तीन मंडलों में एक-एक रैली हो सकती है।

मोदी की रैली का देना है जवाब

आजमगढ़ की रैली में पूर्वांचल के कई जिलों और बरेली, मुरादाबाद मंडलों से भीड़ जुटाने की योजना है। सपा की रणनीति इन रैलियों में भारी तादाद में लोगों को जुटाकर जुटाकर मोदी की रैलियों का जवाब देने की है। उसकी कोशिश यह साबित करने की है कि चुनावी मुकाबले की स्थिति सपा और भाजपा के बीच रहने की संभावना है।

पूरब और पश्चिम की इन दो रैलियों को लेकर सपा नेतृत्व काफी गंभीर है।

सपा का निशाना जाति पर ही
24 अक्तूबर को सपा मुख्यालय से पिछड़ों और अति पिछड़ों की दो अलग-अलग रथयात्राएं प्रारंभ होंगी। ये यात्राएं पूरे प्रदेश भर में घूमेंगी। अधिकांश जिलों में कार्यक्रम होंगे। यात्राओं का समापन 14 दिसंबर को लखनऊ में महारैली के साथ होगा। इन रथयात्राओं के जरिये सपा पिछड़ों, अति पिछड़ों का हितैषी होने का संदेश जाना चाहती है।


सोमवार कार्यकारिणी बैठक में इन यात्राओं की तैयारियों पर भी चर्चा होगी। इसके अलावा कई जिलों में अल्पसंख्यक सम्मेलन हो रहे हैं। कुछ जगह दलित सम्मेलन की भी योजना है। इन्हें लेकर कार्यकारिणी में विचार होगा।

नेताओं से लिया जाएगा फीडबैक

इसके अलावा सपा मुखिया मुजफ्फरनगर हिंसा के बाद पश्चिमी जिलों के नेताओं से फीडबैक लेंगे। अभी तक मुलायम सिंह खुद मुजफ्फरनगर नहीं जा सके हैं। वहां अमन चैन के साथ ही राजनीतिक स्थिति को लेकर भी विचार विमर्श किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- क्या भीड़ को वोट में बदल पाएंगे मोदी?

बैठक में संगठनात्मक ढांचे, बूथ स्तर तक कमेटियों के गठन, प्रत्याशियों की परफारमेंस और लोकसभा चुनाव की सामान्य तैयारियों की समीक्षा भी की जाएगी।

सपा प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने बताया कि सपा मुख्यालय पर 21 अक्तूबर को सुबह 10 बजे शुरू होने वाली बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों, सदस्यों, विशेष आमंत्रित सदस्यों और पदेन सदस्यों को बुलाया गया है।

लखनऊ की और खबरों के लिए यहां आएं...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed