फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   SP Candidate List 2022 UP: SP has released the list of eight candidates, Govind, who came from BSP, made the candidate

UP Election 2022: सपा की चौथी सूची में आठ उम्मीदवार, उद्योगपति से लेकर पूर्व सांसद मैदान में, तीन दलित, तीन मुस्लिम, एक ब्राह्मण और एक ठाकुर को टिकट

Fri, 28 Jan 2022 06:02 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 28 Jan 2022 06:02 PM IST
सार

समाजवादी पार्टी ने 8 उम्मीदवारों की घोषणा की है। इसमें मलिहाबाद से पूर्व सांसद सुशीला सरोज और मोहनलालगंज से वर्तमान विधायक अमरीश पुष्कर को टिकट दिया है। बसपा से आए हर गोविंद भार्गव को सिधौली सीट और उम्मीदवार बनाया है।
 

विज्ञापन
SP Candidate List 2022 UP: SP has released the list of eight candidates, Govind, who came from BSP, made the candidate
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

समाजवादी पार्टी ने शुक्रवार को चौथी सूची जारी कर दी है। इसमें आठ उ्मीदवारों को मैदान में उतारा गया है। सूची में पूर्व सांसद से लेकर उद्योगपति तक को चुनाव मैदान में उतारा गया है। आठ में तीन कांग्रेस तो एक बसपा बैकग्रआउंड के हैं। सपा अब तक 262 उम्मीदवार मैदान में उतार चुकी है।

विज्ञापन


सपा की ओर से जारी आठ उम्मीदवारों की सूची में तीन दलित, तीन मुस्लिम, एक ब्राह्मण और एक ठाकुर उम्मीदवार है। कासगंज से गांधी परिवार के नजदीकी रहे पूर्व सांसद मुशीर अहमद की बेटी नादिरा सुल्तान को मैदान में उतारा गया है। बदायूं से उद्योगपति रईस अहमद पर दांव लगाया गया है। वह कुछ समय से क्षेत्र में सक्रिय थे। यहां पहले आजम खां के नजदीकी आबिद रजा का नाम चर्चा में थे। आबिद ने पर्चा भी खरीद लिया है, लेकिन शुक्रवार को सूची जारी हुई तो उसमें रईस अहमद का नाम सामने है। बताया जाता है कि आबिद रजा ने लोकसभा चुनाव में धर्मेंद्र यादव का विरोध किया था, जिसकी वजह से उन्हें मात मिली है। हालांकि आबिद के निर्दल या अन्य किसी दल से भी मैदान में उतरने की चर्चा है।
विज्ञापन


सीतापुर जिले की सिधौली विधानसभा क्षेत्र से  बसपा के विधायक रहे हरगोविंद भार्गव पर दांव लगाया गया है। इसी तरह लखनऊ की महिलाबाद पर पूर्व सांसद सुशीला सरोज और मोहनलालगंज सीट पर विधायक अंब्रीश पुष्कर को फिर से मैदान में उतारा गया है। कानपुर देहात की सिकंदरा सीट पर 2017 में कांग्रेस के उम्मीदवार रहे प्रभाकर पांडेय को सपा ने टिकट दिया है। वे कुछ समय पहले कांग्रेस से नाता तोड़कर सपा में शामिल हो गए थे। कानपुर कैंट से मो. हसन रूमी को मैदान में उतारा गया है। रूमी भी 2017 में भी इस सीट पर चुनाव लड़े थे। बांदा से कांग्रेस के पूर्व विधायक स्व. विवेक सिंह की पत्नी मंजुला सिंह को मैदान में उतारा गाय है। वह भी कुछ समय पहले सपा में शामिल हुई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पटियाली              नादिरा सुल्तान
बदायूं                 रईस अहमद
सिधौली             हरगोविंद भार्गव
मलिहाबाद             सुशील सरोज
मोहनलालगंज         अंब्रीश पुष्कर
सिकंदरा                 प्रभाकर पांडेय
कानपुर कैंट            मो हसन रूमी
बांदा                     मंजुला सिंह



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed