फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   SP asks to remove case against azam khan.

सपा नेता आजम खां के विधायक बेटे अब्दुल्ला के खिलाफ दर्ज केस हटाने की मांग

Wed, 21 Mar 2018 09:51 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 21 Mar 2018 09:51 AM IST
विज्ञापन
SP asks to remove case against azam khan.
सपा नेता आजम खां के विधायक बेटे अब्दुल्ला - फोटो : amar ujala

सपा नेता आजम खां के विधायक बेटे अब्दुल्ला आजम के खिलाफ दर्ज हत्या के प्रयास के मुकदमे को लेकर सपा ने मंगलवार को विधानसभा में सरकार से न्यायोचित कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन


नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान हुए विवाद में दोनों पक्ष ने केस दर्ज कराया था। विरोधी नावेद अली को मुकदमे से बाहर कर दिया गया है और अब्दुल्ला को इसी मामले में गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जब नावेल अली को केस से बाहर किया गया है तो अब्दुल्ला कैसे दोषी हो सकते हैं। उन्होंने सरकार से अब्दुल्ला से भी केस हटाने की मांग की।

जौनपुर के राहुल पटेल की हत्या की फिर से होगी जांच : खन्ना
संसदीय कार्यमंत्री सुरेश खन्ना ने जौनपुर के थाना सुजानगंज दीपकपुर निवासी राहुल पटेल की हत्या के मामले की नए सिरे से विवेचना कराने की घोषणा की है। इसके अलावा पतहना में हुई अनिला सरोज की हत्या के आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है। वे मुंगराबादशाहपुर की विधायक सुषमा पटेल के सवाल का जवाब दे रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed