फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   SP angry with Sanjay murder case, outpost in-charge and two constables present in line

Lucknow News: संजय हत्याकांड से एसपी नाराज, चौकी प्रभारी व दो आरक्षी लाइन हाजिर

Tue, 11 Jun 2024 01:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 11 Jun 2024 01:50 AM IST
विज्ञापन
SP angry with Sanjay murder case, outpost in-charge and two constables present in line
श्रावस्ती। कटरा के परशुराम नगर बाजार निवासी संजय कुमार मिश्रा हत्याकांड के 72 घंटे बाद भी पुलिस खाली हाथ है। वहीं घटना से नाराज एसपी ने रविवार देर शाम रमवापुर चौकी प्रभारी सहित दो आरक्षियों को लाइन हाजिर कर दिया।
विज्ञापन

नवीन मॉडर्न थाना क्षेत्र कटरा के रमवापुर चौकी अंतर्गत ग्राम जोरडीह निवासी संजय कुमार मिश्रा अपनी पत्नी नंदना देवी, पुत्री सौम्या, पुत्र समर व अमर के साथ गांव के ही मजरा परशुराम नगर बाजार में अपनी नानी लीलावती के घर रहता था। उसकी माली हालत ठीक नहीं थी। शुक्रवार को संजय मेहनत मजदूरी करने के लिए घर से दिल्ली के लिए निकला था। लेकिन अज्ञात कारणों से वह वापस लौट आया। आरोप है कि उसी दिन देर शाम पड़ोसियों से हुए विवाद के बाद घनश्याम वर्मा, बड़कन चौरसिया व घनश्याम की पत्नी छोटका, घनश्याम के दामाद व एक अन्य ने उसेे मारा पीटा। इस दौरान छत से नीचे फेंकने और उस पर ईंट बरसाने के कारण उसकी मौत हो गई थी। घटना के 72 घंटे बाद भी कटरा पुलिस हत्या के मामले में वांछितों को गिरफ्तार नहीं कर सकी। इससे नाराज एसपी घनश्याम चौरसिया ने रामवापुर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक विवेक राठौड़, आरक्षी ज्ञानेन्द्र कुमार व सुनील कुमार साही को लापरवाही बरतने पर लाइन हाजिर कर दिया। हालांकि अभी तक रमवापुर चौकी पर किसी की तैनाती नहीं हुई है। एसपी ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जो भी आरोपी है उसे बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed