फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   SP and congress alliance raebareli seats.

सपा-कांग्रेस गठबंधन: ...और झुके अखिलेश, रायबरेली की दो सीटें कांग्रेस को दीं

Sun, 05 Feb 2017 02:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 05 Feb 2017 02:40 AM IST
विज्ञापन
 SP and congress alliance raebareli seats.
अखिलेश यादव व राहुल गांधी - फोटो : amar ujala

सपा ने रायबरेली की सलोन व बछरांवा सीट समझौते में कांग्रेस को दे दी है। अब अमेठी-रायबरेली की सात सीटों पर कांग्रेस व तीन पर सपा चुनाव लड़ेगी। सपा ने अमेठी, गौरीगंज व ऊंचाहार सीट अपने पास रखी है। ये तीनों उसकी सिटिंग सीटें हैं।

विज्ञापन


कांग्रेस ने शनिवार को अपने 11 और प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी। कांग्रेस व सपा के कई नेताओं के बेटों को भी टिकट दिया गया है। तीन बार के विधायक रहे सपा नेता स्व. राजाराम पांडेय के बेटे संजय पांडेय को प्रतापगढ़ की विश्वनाथगंज सीट से उम्मीदवार बनाया गया है जबकि कादीपुर सीट से सपा विधायक राम चंद्र चौधरी के बेटे अंगद चौधरी को कांग्रेस ने टिकट दिया है।
विज्ञापन


वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सुखदेव प्रसाद के बेटे आलोक प्रसाद को महाराजगंज, कैम्पियरगंज सीट से सपा नेता चिंता यादव को कांग्रेस ने अपने कोटे से टिकट दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाराणसी की नार्थ सीट पर भी कांग्रेस ने सपा नेता समद अंसारी को टिकट दिया है। दुद्धी से कांग्रेस ने अनिल गोंड को उम्मीदवार बनाया है।

इन सीटों पर टिकट घोषित

 SP and congress alliance raebareli seats.

कांग्रेस ने बछरावां व सलोन सीट पर अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। बछरावां से पहले सुशील पासी को कांग्रेस ने उम्मीदवार घोषित किया था। बाद में इस सीट का टिकट होल्ड कर लिया गया था।

अब सुशील पासी के स्थान पर कांग्रेस ने साहब सरन पासी को टिकट दिया है। सलोन से सुरेश निर्मल को कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार बनाया है।

आशा किशोर का भी टिकट कटा
रामलाल अकेला के बाद सपा ने सलोन से अपनी सिटिंग विधायक आशा किशोर का भी टिकट काट दिया है।

सपा ने आशा किशोर का टिकट काटकर यह सीट समझौते में कांग्रेस को दी है। बछरांवा सीट से सपा विधायक रामलाल अकेला का टिकट पहले ही काटा जा चुका है। अकेला रालोद के टिकट पर चुनाव मैदान में हैं।

इन सपा नेताओं का टिकट सुरक्षित

 SP and congress alliance raebareli seats.

काफी जद्देजहद के बाद आखिरकार अमेठी व रायबरेली की सीटों को लेकर सपा-कांग्रेस के बीच सहमति बन ही गई। अमेठी से गायत्री प्रजापति, गौरीगंज से राकेश प्रताप सिंह व ऊंचाहार से मनोज पांडेय अपना टिकट बचाने में कामयाब रहे।

कांग्रेस अब तिलोई, हरचंदपुर, रायबरेली, सरेनी, जगदीशपुर, बछरावां व सलोन में चुनाव लड़ रही है जबकि अमेठी, गौरीगंज व ऊंचाहार सीटों पर सपा उम्मीदवार ताल ठोंकेंगे।

कांग्रेस ने अपने कोटे की सभी सीटों के प्रत्याशी घोषित किए
सपा के साथ गठबंधन में कांग्रेस को 105 सीटें मिली हैं। अब समझौते में मिलीं सभी सीटों पर कांग्रेस के प्रत्याशी घोषित कर दिए गए हैं।

कांग्रेस ने पहली सूची 43 प्रत्याशियों की जारी की थी। दूसरी सूची में 25 प्रत्याशी थे। तीसरी सूची में 29 व चौथी सूची में 11 प्रत्याशी घोषित किए। इनमें से दो सीट पर प्रत्याशी बदले गए हैं। जबकि सहारनपुर की देवबंद सहित कुछ सीटें कांग्रेस ने सपा के लिए छोड़ दी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed