फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   SP and BSP looted uttar pradesh says bjp uttar pradesh chief.

सपा और बसपा ने घरेलू कंपनियां बनाकर यूपी को लूटा: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय

Tue, 27 Feb 2018 12:26 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 27 Feb 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
SP and BSP looted uttar pradesh says bjp uttar pradesh chief.
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय व भाजयुमो के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंश - फोटो : amar ujala

यूपी भाजपा अध्यक्ष डॉ. महेन्द्रनाथ पांडेय ने कहा कि सपा और बसपा ने स्वार्थ की राजनीति के लिए जाति धर्म का इस्तेमाल किया और घरेलू कंपनियां बनाकर यूपी को लूटा है। उन्होंने कहा कि यादव और दलित किसी दल की बपौती नहीं हैं, भाजपा यादवों और दलितों के घर दस्तक देकर उन्हें विचारधारा से जोड़ेगी।

विज्ञापन


राम मनोहर लोहिया आज होते तो अयोध्या में रामलला के सामने जाकर दुख मनाते कि ‘उनके नाम पर उनके उत्तराधिकारी किस प्रकार का आचरण कर रहे हैं’। पांडेय सोमवार को प्रदेश भाजपा मुख्यालय में भाजयुमो के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंश के पदभार ग्रहण समारोह में बोल रहे थे।
विज्ञापन


महेन्द्रनाथ पांडेय ने कहा, दुर्भाग्य है कि उप्र और बिहार में लोहिया, चौधरी चरण सिंह, आचार्य नरेन्द्र देव जैसे महान विचारकों और समाज सेवियों के अनुयायी निजी स्वार्थ के लिए उनकी विचारधारा के विपरीत आचरण कर रहे हैं। इन नेताओं ने कभी कल्पना नहीं की होगी कि उनके नाम पर राजनीति करने वाले निजी स्वार्थ के लिए जाति धर्म की राजनीति करेंगे और घरेलू कंपनी बनाकर प्रदेश को लूटने का काम करेंगे। कहा कि मुलायम, आजम, रामगोपाल, अखिलेश जैसे लोगों ने उप्र को लूटा है। डॉ. अम्बेडकर  के सपनों को चकनाचूर कर मायावती भी प्रदेश को लूटने में पीछे नहीं रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, कई मामलों में सजा पाकर जेल गए लालू यादव ने पुत्र तेजस्वी को राजनीतिक विरासत सौंपी तो वह भी राजनीति में आते ही भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया। दूसरा पुत्र तेज प्रताप भूत छोड़ने की बात कर रहा है, जो भूत से परेशान हो वह भविष्य की क्या चिंता करेगा।

अभी से लग जाएं 2019 के चुनाव में

SP and BSP looted uttar pradesh says bjp uttar pradesh chief.

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि युवाओं को अब केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं को नीचे तक ले जाकर यूपी को प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सपनों का प्रदेश बनाना है। पांडेय ने कहा, सपा को करारा जवाब देने के लिए पार्टी ने सुभाष यदुवंश को मैदान में उतारा है। भाजपा का तीर सही निशाने पर लगा है, सपा को जवाब देने के लिए सुभाष ही काफी है। भाजपा कार्यकर्ताओं को अभी से 2019 के मिशन में लग जाना चाहिए।

भाजपा में ही युवाओं को सपने देखने का हक
भाजयुमो के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंश ने कहा कि हरियाणा, मध्य प्रदेश व राजस्थान में कांग्रेस ने वंशवाद की परंपरा आगे बढ़ाई है। यूपी में सपा और बसपा ने भी नेतृत्व के लिए परिवार को ही चुना है।

मगर, भाजपा अकेला ऐसा दल है जिसने गरीब किसान के बेटे को युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी। अगर भाजपा नहीं होती तो वह राजनीति ही नहीं करते क्योंकि भाजपा एकमात्र पार्टी है जहां युवाओं को सपना देखने का हक मिलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed