फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   SP activists beat two employees when they ask for toll tax.

सपाइयों की गुंडई, टोल प्लाजा पर किया तांडव!

Sat, 22 Nov 2014 02:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उधौली (बाराबंकी)
ब्यूरो/अमर उजाला, उधौली (बाराबंकी) Updated Sat, 22 Nov 2014 02:49 PM IST
विज्ञापन
SP activists beat two employees when they ask for toll tax.

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के अहमदपुर टोल प्लाजा पर टोल टैक्स मांगने पर भड़के हमलावरों ने शुक्रवार को दो कर्मचारियों की लाठी-डंडे से पिटाई कर दी। हमलावर चार गाड़ियों पर सवार थे और लखनऊ से फैजाबाद की तरफ जा रहे थे।

विज्ञापन


टोल प्लाजा कर्मियों ने छह अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। तहरीर में जिन चारों गाड़ियों के नंबर लिखे गए हैं, वे फैजाबाद जिले के एक सपा विधायक के काफिले की बताई जा रही हैं।
विज्ञापन


थाना जैदपुर अंतर्गत अहमदपुर टोल प्लाजा पर शुक्रवार सुबह करीब सवा 11 बजे लाइन नंबर 10 पर स्कार्पियो गाड़ी (यूपी 32 एफ बी 7273) आई तो टोल कर्मचारी ने टैक्स लेने के लिए बूम लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे गाड़ी में बैठे लोग भड़क गए और धमकी देते हुए कर्मचारियों से गाली गलौच करने लगे। देखते ही देखते तीन अन्य गाड़ियां (यूपी 42 एम 7273, यूपी 42 जेड 7273, यूपी 32 एफ क्यू 7273) भी टोल प्लाजा पर आ गई।

टोल टैक्स देने में हरदम करते हैं कहासुनी

SP activists beat two employees when they ask for toll tax.

गाड़ियों से उतरे लोगों ने गार्ड सुधीर यादव एवं लेन अफ सर सुमित शर्मा को लाठी डंडों से पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद सभी आरोपी गाड़ी में बैठकर फरार हो गए। घायल लेन अफसर ने बताया कि ये सभी गाड़ियां अक्सर इस मार्ग से होकर गुजरती हैं और टोल शुल्क देने के लिए काफी कहासुनी करते हैं।

कहीं दबाव तो नहीं... दूसरी तहरीर में गाड़ियों के नंबर गायब
मारपीट में घायल लेन अफसर सुमित शर्मा ने अहमदपुर पुलिस चौकी पर खुद की लिखी हुई तहरीर दी थी। इसमें चारों गाड़ियों के नंबर लिखे हुए थे। लेकिन देर शाम उन्होंने दूसरी तहरीर दी जिसमें गाड़ियों के नंबर नहीं हैं। तहरीर बदलने पर टोल प्लाजा कर्मी मुंह खोलने को तैयार नहीं। पुलिस ने इसी तहरीर पर केस दर्ज किया है।

ले की जांच कर रहे जैदपुर थानाध्यक्ष अनिरुद्घ सिंह ने कहा ‘वीडियो फुटेज की जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed