{"_id":"5d413fb58ebc3e6ce04cac57","slug":"sons-of-policemen-beaten-a-student-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिसकर्मियों के बेटों ने बीए के छात्र को बेरहमी से पीटा, सिर पर लगी गहरी चोट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पुलिसकर्मियों के बेटों ने बीए के छात्र को बेरहमी से पीटा, सिर पर लगी गहरी चोट
Wed, 31 Jul 2019 02:53 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 31 Jul 2019 02:53 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ के विभूतिखंड थाने में मंडी परिषद निवासी बीए द्वितीय वर्ष के छात्र अतुल सिंह ने सीबीसीआईडी कॉलोनी में रहने वाले पांच युवकों समेत कई अज्ञात लोगों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर राजीव द्विवेदी ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब 11 बजे अतुल अपने काम से पॉलीटेक्निक चौराहे की तरफ जा रहा था तभी 20-25 बदमाशों ने उस पर हमला बोल दिया। अतुल को घेरकर लाठी-डंडे व सरिया से पीटा गया।
विज्ञापन
उसका बायां हाथ दो जगह से फ्रैक्चर हो गया जबकि सिर पर गहरी चोट आई है। शोरगुल सुनकर लोग दौड़े तो हमलावर गाली-गलौज करते हुए भाग निकले। अतुल ने सीबीसीआईडी कॉलोनी निवासी सूरज भदौरिया, दिव्यांश शुक्ला, अंकित यादव, सूरज यादव समेत अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी पुलिसकर्मियों के बेटे बताए जा रहे हैं।