{"_id":"5bd82f0fbdec2269a00ad015","slug":"sonia-gandhi-raebareli-visit-cancel","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनिया गांधी का रायबरेली दौरा स्थगित, एक और दो नवंबर को आना था प्रस्तावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनिया गांधी का रायबरेली दौरा स्थगित, एक और दो नवंबर को आना था प्रस्तावित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
Updated Tue, 30 Oct 2018 03:44 PM IST
विज्ञापन
सोनिया गांधी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांसद सोनिया गांधी की अध्यक्षता में दो नवंबर को जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति (दिशा) की होने वाली बैठक टल गई है। सोनिया गांधी अब एक और दो नवंबर को यहां नहीं आएंगी। सांसद का दौरा स्थगित होने का पत्र आने के बाद दिशा की बैठक की तैयारियां रुक गई हैं।
विज्ञापन
सांसद सोनिया की अध्यक्षता में बीती 18 अप्रैल को दिशा की बैठक हुई थी, जिसमें कई गंभीर मामलों को उठाया गया था। करीब छह महीने बाद दिशा की बैठक दो नवंबर को तय हुई थी। सांसद सोनिया गांधी की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में शामिल होने का सांसद का पत्र भी आ गया था।
विज्ञापन
अचानक सांसद सोनिया गांधी का कार्यक्रम स्थगित हो गया है। हालांकि पत्र में कारण स्पष्ट नहीं किया गया है। कार्यक्रम स्थगित होने के साथ ही दिशा की बैठक की तैयारियां भी रुक गई हैं।
विज्ञापन
सिटी मजिस्ट्रेट जयचंद पांडेय ने बताया कि सांसद सोनिया गांधी का दौरा टल गया है। इस संबंध में पत्र भी आ चुका है।