फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   sonia gandhi in amethi

आंधी से बेअसर सोनिया अमेठी में, मांगें बेटे के लिए वोट

Sun, 20 Apr 2014 09:08 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 20 Apr 2014 09:08 AM IST
विज्ञापन
sonia gandhi in amethi

राहुल के समर्थन में अमेठी में जनसभा करते हुए कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अपनी धुर विरोधी पार्टी भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी बेवजह कांग्रेस को बदनाम करने पर तुली हुई है। उन्होंने कहा कि भाजपा देश में धर्म और जाति के आधार पर लोगों को बांटने की राजनीति कर रही है।
विज्ञापन


सोनिया गांधी ने लोगों से राहुल को ज्यादा से ज्यादा वोट देने की अपील करते हुए कहा कि कांग्रेस एक ऐसी पार्टी है, जो किसी से भेदभाव नहीं करती है।

राहुल-प्रियंका को अमेठी से मिला प्यार

sonia gandhi in amethi

अमेठी संसदीय क्षेत्र के नंदमहर गांव में आयोजित जनसभा में सोनिय गांधी ने कहा कि राहुल और प्रियंका और अमेठी से बहुत प्यार मिला है। राहुल भी अमेठी के लिए अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

पहली बार राहुल के लिए अमेठी में वोट मांग रहीं सोनिया ने कहा, 2004 में मैंने अपना बेटा अमेठी को सौंप दिया।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने मनरेगा की शुरुआत की और लोगों को रोजगार दिया, छह राजमार्गों को देश से जोड़ने का काम किया, भ्रष्टाचार के दोषियों को सजा दी। उन्होंने कहा ‌कि आजादी के बाद कांग्रेस ने देश में कई कार्य किए।

सड़क यात्रा से पहुंचीं अमेठी

sonia gandhi in amethi

कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी शनिवार को अमेठी के संसदीय क्षेत्र के जामों ब्लॉक के नंदमहर गांव में जनसभा के लिए हेलीकॉप्टर से जाने वाली थीं लेकिन खराब मौसम से वह सड़क यात्रा से सभास्थल पहुंचीं।

राहुल गांधी के चुनाव क्षेत्र में सोनिया की यह पहली जनसभा है।

शुक्रवार को कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता सभास्‍थल पर जुटे रहे और हेलीपैड बनाने का काम पूरा करने के साथ ही रिहर्सल भी गई थी।

विज्ञापन

उखड़े टेंट, हुईं अव्यवस्‍था

sonia gandhi in amethi

रैलियों पर खराब मौसम का असर बखूबी दिख रहा है।

गुरुवार को आई आंधी में कई दिग्गजों की रैलियों की तैयारियां हवा-हवाई हो गईं। शनिवार को सोनिया गांधी की जनसभा में भी कुछ ऐसा ही हुआ।

सूत्रों के मुताबिक खराब मौसम और अचानक आई तेज आंधी की वजह से टेंट उखड़ गए हैं और दूसरी कई अव्यवस्‍थाएं हो गईं हैं, बावजूद इसके कांग्रेस कार्यकर्ताओं में सोनिया गांधी के आगमन का पूरा जोश देखने को मिला।

कांग्रेस केंद्र में आई, तो मिलेगा आवास का अधिकार

sonia gandhi in amethi

कांग्रेस उपाध्यक्ष और बेटे राहुल गांधी के लिए वोट मांग रहीं सोनिया गांधी ने कांग्रेस के आगामी मैनफेस्टो का भी जिक्र किया।

सोनिया ने कहा कि कांग्रेस ने ही शिक्षा का अधिकार दिया, खाद्य सुरक्षा कानून से अनाज सस्ता हुआ।

उन्होंने कहा कि अगर इस बार कांग्रेस की सरकार केंद्र में आई, तो गरीबों को आवास का अधिकार मिलेगा।

संभावना जताई जा रही है कि सोनिया रायबरेली भी जा सकती है क्योंकि वहां प्रचार के दौरान हुए हादसे में एक कांग्रेस कार्यकर्ता की मौत हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed