फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   sonia gandhi and priyanka gandhi in raebareli tomorrow

सोनिया गांधी बेटी प्रियंका वाड्रा संग कल आभार जताने के बहाने परखेंगी संगठन की नब्ज

Mon, 10 Jun 2019 10:10 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Mon, 10 Jun 2019 10:10 PM IST
विज्ञापन
sonia gandhi and priyanka gandhi in raebareli tomorrow
प्रियंका और सोनिया गांधी

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी 12 जून को रायबरेली संसदीय क्षेत्र पहुंच रही हैं। उनके साथ उनकी बेटी एवं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा भी रहेंगी। पांचवीं बार चुनाव जीतने पर सोनिया-प्रियंका न सिर्फ जिले की जनता, कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताएंगी, बल्कि संगठन की नब्ज टटोलेंगी। 

विज्ञापन


साथ ही यह जानने की भी कोशिश करेंगी कि इस बार पार्टी ने चुनाव तो जरूर जीता, लेकिन किस कारणवश इस बार अधिक मतों से जीत हासिल नहीं हो पाई। सोनिया-प्रियंका के दौरे को लेकर पुलिस-प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव संपन्न होने के बाद सांसद सोनिया गांधी और उनकी बेटी प्रियंका वाड्रा का यह पहला रायबरेली दौरा होगा। 12 जून को फुरसतगंज एयरपोर्ट पर उतरने के बाद सड़क मार्ग से होते हुए सोनिया और प्रियंका भुएमऊ गेस्ट हाउस पहुंचेंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यहीं पर आम जनता व पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से मिलकर उन्हें चुनाव जीतने पर आभार जताएंगी। रायबरेली गांधी परिवार का गढ़ कहा जाता है। यही वजह है कि 2004 से लगातार सोनिया यहां से सांसद हैं। इस बार उन्होंने पांचवीं बार लोकसभा चुनाव जीतकर इतिहास रच दिया है।

रायबरेली संसदीय सीट पर इतनी बार अब तक किसी प्रत्याशी ने लोकसभा चुनाव में जीत हासिल नहीं की थी। माना जा रहा है कि आभार जताने के बहाने सोनिया-प्रियंका संगठन की नब्ज टटोलकर यह जानने की भी कोशिश करेंगी कि इस बार जीत का अंतर कम क्यों हुआ। सोनिया-प्रियंका के दौरे से कांग्रेसियों में उत्साह है। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष वीके शुक्ला ने बताया कि दोनों नेताओं के 12 जून के दौरे को लेकर तैयारियां की जा रही है।

12 जून को सोनिया गांधी और प्रियंका वाड्रा के रायबरेली दौरे का कार्यक्रम आ गया है। दोनों के दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए जा रहे हैं। -सुनील कुमार सिंह, एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed