लखनऊ। आओ तुम्हें चांद पर ले जाएं... थीम पर कपूरथला स्थित एक होटल में सजी संगीतयमी शाम में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने न सिर्फ अपने गीतों से बल्कि नृत्य से भी खूब धमाल मचाया।
आरआर एंटरटेनमेंट के बैनर तले राहुल पांडेय ने चांद मेरा दिल, चांदनी हो तुम... गीत से शुरुआत कर समा बांधा। रश्मि मिश्रा की नृत्य प्रस्तुति के साथ ही 17 मिनट तक लगातार नृत्य प्रस्तुति की शृंखला ने सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। सेवानिवृत्त डीआईजी ओपी सिंह, राजेंद्र सिंह पवार, रेनू पवार, अनीता श्रीवास्तव और अनुपमा श्रीवास्तव आदि ने भी गीत-नृत्य की शानदार प्रस्तुतियां दीं। मणि टंडन, विनीता अग्रवाल और प्रेम चौबे को विजेताओं के रूप में चुना गया।