बसपा के पूर्व मंत्री व मौजूदा विधानमंडल दल के नेता लालजी वर्मा के बेटे विकास वर्मा (39) ने बुधवार की सुबह अपने सीने में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। उन्हें ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
2 of 9
vikas verma
- फोटो : amar ujala
सूत्रों के अनुसार बीमारी से परेशान होकर उन्होंने ये कदम उठाया। करीब एक साल पहले भी उन्होंने अपने अंबेडकरनगर आवास पर भी खुद को गोली मारकर आत्महत्या की कोशिश की थी।
3 of 9
vikas verma
- फोटो : amar ujala
गोमतीनगर इलाके के विभूतिखंड थानाक्षेत्र स्थित विजयंत खंड में पूर्व मंत्री लालजी वर्मा का मकान है। यहां उनके साथ पत्नी शोभावती, पुत्री, पुत्र विकास वर्मा, बहू माधुरी, विकास के दो बेटे अंश (7) और अभय (4) रहते हैं। लालजी की बेटी केजीएमयू में डॉक्टर है।
4 of 9
vikas verma
- फोटो : amar ujala
बुधवार सुबह 11 बजे के करीब अचानक विकास के कमरे से गोली मारने की तेज आवाज आई। परिवार के लोग भागकर कमरे में पहुंचे तो देखा कि विकास खून से लथपथ पड़े थे।
5 of 9
vikas verma
- फोटो : amar ujala
विकास को तत्काल ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां ने डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। गोली विकास के सीने में लगी थी।