{"_id":"5cc87c3fbdec220755416fd3","slug":"son-kush-and-other-putting-whole-sole-effort-for-sp-bsp-alliance-candidate-poonam-sinha","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बेटे कुश व अन्य जी जान से जुटे सपा-बसपा प्रत्याशी पूनम सिन्हा को जिताने के लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटे कुश व अन्य जी जान से जुटे सपा-बसपा प्रत्याशी पूनम सिन्हा को जिताने के लिए
Tue, 30 Apr 2019 10:21 PM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
Published by: Amulya Rastogi
Updated Tue, 30 Apr 2019 10:21 PM IST
विज्ञापन
सपा बसपा प्रत्याशी पूनम सिन्हा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गली-गली घूमकर लखनऊ की जनता से रूबरू होकर अपनी दावेदारी को मजबूत कर रही समाजवादी पार्टी की लखनऊ लोकसभा सीट से प्रत्याशी पूनम सिन्हा के साथ कार्यकर्ताओं की टीम जुटी हुई है।
इसके अलावा भी कुछ चेहरे हैं जो सामने तो हैं लेकिन उनकी मेहनत के कारण ही क्षेत्रों में पूनम सिन्हा मजबूत दिख रही हैं। मीटिंग की शेड्यूलिंग से लेकर कब कहां जाना है ऐसे ही जिम्मेदारों केहाथ में है। बेटे कुश सिन्हा के अलावा निजी सचिव के रूप में संतोष उनकी छाया बनकर साथ रहते हैं।

कोर-टीम
पूनम सिन्हा की कोर टीम में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता दीपक रंजन पूनम सिन्हा के सारथी के रूप में हैं जो महाभारत के कृष्ण की तरह उन्हें लखनऊ की सरजमीं पर सही रास्ता दिखा रहे हैं। दीपक रंजन की भूमिका का अंदाजा इसी से लग सकता है कि वह पूनम सिन्हा की साथ ही उनकी गाड़ी में चलते हैं।
लखनऊ में कहीं भी सपा प्रत्याशी का कार्यक्रम को दीपक ही इसे कोआर्डिनेट करते हैं। इसी तरह दिल्ली से आए सुमित भावनानी और सौम्या भी इसी टीम की सदस्य हैं। जो हर समय पूनम सिन्हा के साथ रहते हैं। सुमित भावनानी लखनऊ के रहने वाले हैं और पूनम शत्रुघ्न सिन्हा के पारिवार से लंबे समय से जुडे़े हैं। अपना सारा काम छोड़कर वह लखनऊ में डटे हुए हैं।

प्रबुद्ध टीम
पूनम सिन्हा को लखनऊ में स्थापित करने के लिए समाजवादी पार्टी के प्रबुद्ध वर्ग की टीम भी लगी हुई है। हिंदी संस्थान के पूर्व अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह यादव, अखिलेंद्र कुमार, पूर्व चीफ वार्डन, समाज सेवी व राष्ट्रपति पुरस्कार विजेता प्रमोद चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष अभिज्ञान चौधरी, रिटायर्ड आईएस, पीसीएस, साहित्यकार सर्वेश अस्थाना, गीतकार प्रदीप अली, सफाहत अली जैसे प्रबुद्ध लोग उनके प्रचार की जिम्मेदारी निभा रहे हैं।
घर-घर पहुंचने की रणनीति
समाजवादी पार्टी महानगर कार्यालय की टीम के अध्यक्ष फाखिर सिद्दीकी, महासचिव सौरभ सिंह यादव को पूनम को क्षेत्र में ले जाकर वन टू वन लोगों से मुलाकात कराने की जिम्मेदारी है लेकिन कई ऐसे चेहरे जो सिर्फ क्षेत्रों में ही सक्रिय हैं वह हैं पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष, पार्षद और पार्षद प्रत्याशी।
इनकी जिम्मेदारी अपने-अपने वार्डों में घर-घर तक पूनम सिन्हा और पार्टी केसंदेश को लेकर जाना है। उपाध्यक्ष नवीन धवन बंटी बताते हैं कि पार्षदों, बूथ रक्षकों, पोस्ट सेक्टर वार्डन, सेक्टर वार्डन को मतदाताओं से प्रत्याशी को सीधे जोड़ने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।

मीडिया प्रबंधन
महानगर सचिव गौरव यादव, अनीस अहमद अंसारी और राजबीर सिंह को पूनम सिन्हा के मीडिया प्रबंधन की जिम्मेदारी है। सपा प्रत्याशी कहां मीटिंग या जनसभा के लिए जा रहे हैं इसकी सूचना पहले और कार्यक्रम के बाद प्रेस विज्ञप्ति देने की जिम्मेदारी इन्हीं त्रिदेवों की है।
आपसी समन्वय
एमएलसी आनंद भदौरिया लखनऊ लोकसभा के प्रभारी के रूप में पूनम सिन्हा के चुनाव का समन्वय कर रहे हैं। उनके साथ प्रदेश सचिव विजय सिंह यादव, राम सागर यादव भी सभी टीमों में आपसी समन्वय बनाए रखने का कार्य कर रहे हैं। पूनम सिन्हा के दिन भर के कार्यक्र्रमों को अंतिम रूप आनंद भदौरिया ही देते हैं। वहीं कार्यकर्ताओं के लिए जारी होता है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन