फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Son-in-law, along with family members, attacked father-in-law with a shovel, resulting in his death

Lucknow News: दामाद ने घरवालों के साथ मिलकर ससुर पर फावड़े से किया हमला, मौत

Sat, 28 Feb 2026 02:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 28 Feb 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Son-in-law, along with family members, attacked father-in-law with a shovel, resulting in his death
रामनरेश की फाइल फोटो।
लखनऊ। बंथरा के चक गांव निवासी पूजा के पिता रामनरेश (61) पर 22 फरवरी को दामाद संदीप कुमार व उसके घरवालों ने फावड़े से हमला कर दिया। उनके सिर पर गंभीर चोट लगी और ट्रॉमा सेंटर में बृहस्पतिवार देर रात उनकी मौत हो गई। इस मामले में पुलिस संदीप को हमले के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। अब पुलिस केस में गैर इरादतन हत्या की धारा बढ़ाने की बात कह रही है।
विज्ञापन





सरोजनीनगर के गौरी गांव निवासी पूजा रावत ने बताया कि करीब दो वर्ष पूर्व उनकी शादी बंथरा के चक गांव निवासी संदीप कुमार के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही पति और ससुराल वाले उन्हें दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। 13 फरवरी को पूजा ने बच्चे को जन्म दिया। आरोप है कि ससुरालवालों ने उनसे बच्चा छीन लिया और उसे दूध तक नहीं पिलाने दिया। इसकी सूचना मिलने पर पूजा के पिता रामनरेश, छोटी बहन कल्पना और कुछ अन्य परिजन 22 फरवरी को ससुराल बातचीत करने पहुंचे थे।
विज्ञापन

पूजा का आरोप है कि बातचीत के दौरान संदीप और उसके घरवालों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। उन्होंने इसका विरोध किया तो संदीप ने फावड़ा उठा लिया। बीच-बचाव करने का प्रयास कर रहे रामनरेश पर संदीप और उसके परिजनों ने फावड़े से हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिर की हड्डी टूटी, अस्पताल में हुई मौत

सिर पर फावड़े के वार से रामनरेश की सिर की हड्डी टूट गई और वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल लोक बंधु अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान बृहस्पतिवार देर रात उनकी मौत हो गई।



नवजात को पुलिस ने पूजा के सुपुर्द कराया था
रामनरेश पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पूजा ने 22 फरवरी को ही पति संदीप और ससुराल वालों के खिलाफ बंथरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने ने पूजा की ससुराल पहुंचकर उसके नवजात शिशु को ससुराल वालों से लेकर पूजा के सुपुर्द कर दिया था। इंस्पेक्टर बंथरा राणा राजेश सिंह ने बताया कि मुख्य आरोपी संदीप को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। अब पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद केस में गैर इरादतन हत्या की धाराएं बढ़ाई जाएंगी।



पुलिस पर लापरवाही का आरोप
पूजा का कहना है कि उन्होंने तहरीर में देवर अंकित और गणेश का नाम भी शामिल किया था, लेकिन बंथरा पुलिस ने उन्हें नामजद नहीं किया। आरोप है कि घटना के पांच दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने केवल संदीप को ही गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं।




छोटे भाई की शादी साली से कराना चाहता था संदीप
पूजा के मायके वालों का कहना है कि आरोपी संदीप और उसके पिता, पूजा पर पिता की ढाई बीघा जमीन अपने नाम कराने के लिए लगातार दबाव बना रहे थे। इसी दबाव और लालच के चलते संदीप, पूजा को भी प्रताड़ित कर रहा था। यह भी आरोप है कि संदीप संपत्ति हड़पने की नीयत से अपने छोटे भाई अंकित की शादी जबरन साली कल्पना से कराना चाहता था। 22 फरवरी को दोपहर 2:30 बजे पूजा ने पुलिस को फोन कर पति और देवर द्वारा मारपीट की सूचना दी थी, जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची थी और मामला शांत कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed